Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान

Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली। रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से मानी जाती है। रुद्राक्ष धारण करने के कई लाभ बताए गए हैं। इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला से मंत्रों का जप करना भी अत्यंत फलदायी होता है। यह माना गया है कि रुद्राक्ष की माला पर किया गया जप कई गुना अधिक फल प्रदान करता है और जातक की आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है।

रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

  • नियमानुसार रुद्राक्ष धारण करने से साधक को भगवान शिव की कृपा तो मिलती ही है, साथ ही यह मन को शांत रखने का काम भी करता है।
  • एकाग्रता (Concentration) बढ़ाने के लिए भी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा माना गया है। ऐसे में छात्रों के लिए यह विशेष लाभदायक है।
  • नियमों के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा व बुरी नजर का प्रभाव दूर रहता है।
  • रुद्राक्ष, मन में आने वाले अशुद्ध और बुरे विचारों को भी नियंत्रित करने का भी काम करता है।
  • ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष से ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
  • रुद्राक्ष धारण करने से जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है।

इस तरह करें धारण
रुद्राक्ष को कभी भी सीधा बाजार से लाकर धारण नहीं करना चाहिए, बल्कि पहले इसे गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करना चाहिए और इसके बाद ही धारण करना चाहिए। शुभ मुहूर्त में 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जप करते हुए इसकी प्राण-प्रतिष्ठा करें या फिर मंदिर में शिवलिंग से स्पर्श कराने के बाद ही इसे धारण करें।

Read More Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय

इन गलतियों से बचें
शौचालय जाते समय रुद्राक्ष उतार देना चाहिए। इसके साथ ही सोते समय भी इसे उतारकर सोना चाहिए और किसी पवित्र स्थान या मंदिर में रख देना चाहिए। क्योंकि रुद्राक्ष की माला को पहनकर सोने से इसके टूटने की संभावना बनी रहती है। इसके साथ ही किसी अशुद्ध स्थान जैसे श्मशान घाट या जहां किसी की मृत्यु हुई हो, वहां भी रुद्राक्ष पहनकर नहीं जाना चाहिए। यदि आप रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो आपको मांस-मदिरा व नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए, तभी आपको इसका पूरा लाभ मिल सकता है।

Read More Land Purchase Tips: जमीन खरीदने से पहले इन दिनों और तिथियों का रखें ध्यान, ज्योतिष में बताए गए हैं खास नियम

रुद्राक्ष से जुड़ी जरूरी बातें
रुद्राक्ष धारण करने के लिए अमावस्या, पूर्णिमा, सावन, सोमवार या शिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम माना गया है। इसके साथ ही रुद्राक्ष को हमेशा साफ रखना चाहिए। कभी भी अपना पहना हुआ रुद्राक्ष किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए और न ही किसी दूसरे का पहना हुआ रुद्राक्ष स्वयं पहनें। इन नियमों की अनदेखी करने पर आपको रुद्राक्ष के लाभ की जगह अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।

Tags:

Latest News

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर