Nautapa 2026: नौतपा कब से हो रहा है शुरू? जानें 9 दिनों में करें क्या विशेष उपाय

Nautapa 2026: नौतपा कब से हो रहा है शुरू? जानें 9 दिनों में करें क्या विशेष उपाय

Nautapa Ke Upay: नौतपा यानी भीषण गर्मी के नौ दिन. नौतपा के नौ दिन ज्येष्ठ माह में सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शुरू होते हैं. इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं. सूर्य देव की उर्जा नौतपा में बहुत प्रचंड होती है. यही कारण है कि सूर्य देव इस समय भीषण गर्मी बरसाते हैं. नौतपा में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू भी चलती है.

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के दिन दान-पुण्य के लिए खास माने गए हैं. नौतपा के दौरान कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि इन उपायों से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद जीवन को सुखमय बनाता है, तो आइए जानते हैं कि इस बार नौतपा के नौ दिनों की शुरुआत कब से हो रही है. साथ ही जानते हैं कि नौतपा में क्या उपाय करने चाहिए?

नौतपा कब से शुरू हो रहा है?
इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने जा रही है. इसका समापन 2 जून को हो जाएगा. इन नौ दिनों के दौरान आसमान से सूर्य देव आग बरसाएंगे.

Read More Vastu Tips: पितृ दोष या कालसर्प दोष? घर में सांप का आना देता है ये गंभीर संकेत!

नौतपा के उपाय
सूर्यदेव को जल दें: नौतपा के सभी 9 दिनों में रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें. जल में लाल फूल, थोड़े से अक्षत और मिश्री मिलाएं. फिरपूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाएं और सूर्यदेव को जल दें. सर्य देव को जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें.

Read More Rare Blue Moon: 31 मई को पूर्णिमा की रात आसमान में दिखेगा ये अद्भुत नजारा, जानें क्या होता ब्लू मून

आदित्य हृदय स्तोत्र’ या ‘गायत्री मंत्र’ का पाठ करें: नौतपा के दौरान रोजाना आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक मजबूती मिलती है और आत्मबल बढ़ता है.

दान करें: इन नौ दिनों में खासकर रविवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ या तांबे के बर्तनों का दान दें. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य दोष समाप्त होता है. कीर्ति और मान-सम्मान बढ़ाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

हाई यूरिक एसिड कितना होने पर बढ़ जाता है? जानें इसे कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं हाई यूरिक एसिड कितना होने पर बढ़ जाता है? जानें इसे कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं
Nautapa 2026: नौतपा कब से हो रहा है शुरू? जानें 9 दिनों में करें क्या विशेष उपाय
बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम