भोरमदेव महोत्सव में उपद्रव: कुर्सी तोड़ने वालों की पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
जल्द होगी गिरफ्तारी, पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
कबीरधाम। भोरमदेव महोत्सव के दौरान हंगामा करने और कुर्सियां तोड़ने वालों की की अब खैर नहीं उपद्रवियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी कर दी हैं। वीडियो और फोटो फुटेज के आधार पर इन उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर की है इनाम की घोषणा।
घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की है आज पुलिस ने उपद्रव करने वाले लोगों तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं ताकि आम जनता के माध्यम से उपद्रवियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इन उपद्रवियों के बारे में सूचना देगा, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे इनाम भी दिया जाएगा।
सख्त कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अमन-चैन को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इन आरोपियों के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (9479254954) पर संपर्क करें।
उपद्रव बर्दाश्त नहीं, हर आरोपी पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने कहा है कि उपद्रव करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शरारती तत्वों को यह याद रखना चाहिए कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता।
