कांग्रेस अध्यक्ष पद पर”राहुल की हां — ना” से ऊहापोह,सोनी के नाम की चर्चा,21से शुरू होगी प्रक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर”राहुल की हां — ना” से ऊहापोह,सोनी के नाम की चर्चा,21से शुरू होगी प्रक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर”राहुल की हां — ना” से ऊहापोह,सोनी के नाम की चर्चा,21से शुरू होगी प्रक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का समय एकदम नजदीक आ गया है, इसके साथ ही पार्टी में ऊहापोह की स्थिति है। पार्टी के भीतर चर्चा तेज है कि अगर राहुल गांधी फिर से कमान संभालने के लिए तैयार नहीं […]

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर”राहुल की हां — ना” से ऊहापोह,सोनी के नाम की चर्चा,21से शुरू होगी प्रक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का समय एकदम नजदीक आ गया है, इसके साथ ही पार्टी में ऊहापोह की स्थिति है। पार्टी के भीतर चर्चा तेज है कि अगर राहुल गांधी फिर से कमान संभालने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर विकल्प क्या होगा?

सितंबर में पार्टी को अपना नया अध्यक्ष चुनना है। लंबे समय से अशोक गहलोत को यह जिम्मेदारी सौंपने की खबरें आती रही हैं लेकिन 15 अगस्त के बाद अंबिका सोनी को लेकर चर्चा तेज हुई है।

Read More DMRC को CJI सूर्यकांत का अल्टीमेटम: 'दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन खोलिए, वरना कोर्ट करेगा सीधा दखल'

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के भीतर मंथन चल रहा है। अगर राहुल तैयार नहीं होते हैं तो गांधी परिवार के किसी विश्वासपात्र को कमान सौंपी जाए या फिर सोनिया ही अगले लोकसभा चुनाव तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालती रहें। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होनी है और 20 सितंबर तक इसे पूरा होना है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और सोनिया अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

Read More बारिश में बंद हुआ रास्ता, किसान ने संभाली जिम्मेदारी; कंधे पर बैठाकर स्कूल पहुंचा रहा बच्चों को, देखे वीडियो

नेताओं की राय, 2024 के लिए राहुल गांधी संभालें कमान
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के अधिकतर नेताओं की राय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। हालांकि राहुल की तरफ से इस पर ‘हां’ का इंतजार है।

अन्य विकल्पों में गहलोत सबसे आगे
कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक राहुल गांधी के अध्यक्ष नहीं बनने की स्थिति में जिन वैकल्पिक नामों को लेकर चर्चा है उनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम प्रमुख है। उनके नाम पर गांधी परिवार को भी शायद ही कोई आपत्ति हो। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि गहलोत मुख्यमंत्री पद का छोड़कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए इच्छुक नजर नहीं आते। गहलोत के अलावा मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खरगे, कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नामों पर भी विचार किया जा सकता है।

सोनिया बनी रह सकती हैं अध्यक्ष, दो-तीन कार्यकारी भी होंगे
कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा, राहुल गांधी के अध्यक्ष नहीं बनने पर एक विकल्प यह भी हो सकता है कि सोनिया गांधी अगले लोकसभा चुनाव तक अध्यक्ष पद पर बनी रहें और दो-तीन वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए।

Tags:

Latest News

बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां
बिलासपुर में NTPC रोजगार घोटाला जिला प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंचा मामला
Shani Shukra Yog 2026: 1 अगस्त से बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! शनि-शुक्र का दुर्लभ योग दिला सकता है धन, पद और सफलता
सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी: देश में असहमति जताने की जगह हो रही कम, कहा- विरोध करने पर छात्र भेजे जा रहे जेल, जमानत भी नहीं
बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा