प्यार की ऐसी दास्तान: प्रेमिका की अर्थी से रचाई शादी, मांग भरी और दी मुखाग्नि; महराजगंज में रुला देने वाली घटना!

प्यार की ऐसी दास्तान: प्रेमिका की अर्थी से रचाई शादी, मांग भरी और दी मुखाग्नि; महराजगंज में रुला देने वाली घटना!

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह कोई आम विवाह नहीं था, बल्कि प्यार और विदाई का एक ऐसा मार्मिक संगम था, जहां पंडित जी उदास मन से मंत्र पढ़ रहे थे, और पूरा माहौल गमगीन था। मंगलगीत की जगह महिलाओं का करुण क्रंदन गूंज रहा था, और हर आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

यह दिल दहला देने वाली घटना महराजगंज के निचलौल की है। यहां की युवती प्रियंका और युवक सन्नी मद्धेशिया का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को जब इस रिश्ते का पता चला तो पहले तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे झुक गए। धूमधाम से दोनों की सगाई हुई और शादी की तारीख भी तय हो गई – पांच महीने बाद की।

घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। मैरिज हाउस, टेंट, हलवाई, सब कुछ बुक हो चुका था। लेकिन, होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। रविवार को प्रियंका की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, जो एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

Read More अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर

मंगेतर प्रियंका की असमय मौत से प्रेमी सन्नी पूरी तरह टूट गया। सगाई के बाद सन्नी और प्रियंका ने साथ मिलकर ढेरों सपने संजोए थे। लेकिन शादी से पहले ही प्रेमिका की सांसों की डोर टूट जाने से सन्नी की दुनिया जैसे उजड़ गई। इस सदमे में उसने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सन्नी ने फैसला किया कि जो अरमान वह जीते-जी पूरे नहीं कर सका, उन्हें अब पूरा करेगा। उसने परिवार वालों से बात की और कहा कि प्रियंका को उसने दुल्हन बनाने का वचन दिया था। भले ही साथ रहने का वादा पूरा न हो सका हो, लेकिन उसकी अंतिम विदाई सुहागन के रूप में ही होगी। सन्नी ने प्रेमिका के शव से ही शादी करने का प्रस्ताव रखा।

Read More लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार

यह सुनकर कुछ देर के लिए तो हर कोई सन्न रह गया, लेकिन दोनों के अटूट प्रेम को देखते हुए रोते-बिलखते परिजनों ने आखिरकार शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी। अंतिम संस्कार के लिए बुलाए गए पंडित जी शादी के मंत्र पढ़ने लगे। मंगलगीत की जगह महिलाएं बिलख रही थीं, और मौके पर उमड़ी भीड़ की आंखों से आंसू का सैलाब बह रहा था।

वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी सन्नी ने प्रेमिका के शव से शादी की। उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा, और फिर सुहागन के रूप में प्रियंका की अर्थी उठी। अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर प्रेमी सन्नी ने ही अपनी प्रेमिका को मुखाग्नि दी।

थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा ने बताया कि एक लड़की के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना महराजगंज में चर्चा का विषय बनी हुई है, और हर कोई इस प्रेमी जोड़े के दर्दनाक अंत पर अफसोस जता रहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम