राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सीएम और सुपर सीएम के बीच संघर्ष,क्या आधी रात सौम्या चौरसिया सेन्ट्रल जेल से बाहर निकल रही है…?

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सीएम और सुपर सीएम के बीच संघर्ष,क्या आधी रात सौम्या चौरसिया सेन्ट्रल जेल से बाहर निकल रही है…?

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सीएम और सुपर सीएम के बीच संघर्ष,क्या आधी रात सौम्या चौरसिया सेन्ट्रल जेल से बाहर निकल रही है…? रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। बताते है कि ED की जांच और गवाहों को प्रभावित करने के लिए सौम्या चौरसिया और उसकी […]

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सीएम और सुपर सीएम के बीच संघर्ष,क्या आधी रात सौम्या चौरसिया सेन्ट्रल जेल से बाहर निकल रही है…?


रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। बताते है कि ED की जांच और गवाहों को प्रभावित करने के लिए सौम्या चौरसिया और उसकी टोली जोर आजमाईश में जुटी है। बिलासपुर हाई कोर्ट में सौम्या चौरसिया की “जेल या बेल” पर अभी कोई अदालती फैसला नहीं आया है,लेकिन खबर आ रही है कि सौम्या चौरसिया की कद काठी और हुलिया की तर्ज पर एक महिला कुछ खास ठिकानो में रात्रि के तीसरे पहर चहल कदमी करते हुए नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार एक अज्ञात वाहन में सवार हूबहू सौम्या चौरसिया की तरह दिखने वाली महिला “मोदी” मार्ग में किसी टी-शर्ट पहने व्यक्ति से मेल-मुलाकात करते देखी गई है।

Read More NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!

बताते है कि यह नजरो का धोखा भी हो सकता है। लेकिन रायपुर सेन्ट्रल जेल में ED के आरोपियों को मुहैया हो रही खबरों के बीच सौम्या की तरह दिखाई दी महिला का मामला भी रहस्यमय बताया जा रहा है। कभी सेंट्रल जेल के भीतर से तो कभी इलाज के नाम पर अस्पताल में भर्ती ED के आरोपियों की मौज-मस्ती की खबरें आम है। लेकिन अब उनके नए ठिकानो की भी खबरें सामने आने लगी है,इसके चलते जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध हो चली है। अब तो आरोपियों की कभी जेल से घर तो कभी अस्पताल से भी घर की आवाजाही की ख़बरें मिलने लगी है।

Read More पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज

राष्ट्रीय जगत विजन ने ED की कुख्यात आरोपी सौम्या चौरसिया,सूर्यकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के हाल-चाल के बारे में रायपुर सेंट्रल जेल प्रशासन से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करनी चाही,लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया।

उधर,यह भी खबर आ रही है कि अक्सर इलाज़ के नाम पर कभी सरकारी तो कभी गैर सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे आरोपी सुनील अग्रवाल की तरह नजर आने वाला शख्स भी रायपुर के शंकर नगर के मुहाने स्थित एक घर में गाहे बगाहे नजर आता है।

सूत्र बताते है कि हूबहू सुनील अग्रवाल की तरह नजर आने वाला यह शख्स भी रात्रि के तीसरे पहर एक वाहन में सवार होकर अस्पताल के गलियारों से आवाजाही करता है। जानकारी के मुताबिक सुनील अग्रवाल की जमानत हाई कोर्ट बिलासपुर से ख़ारिज हो चुकी है। ऐसे में कई लोगो की दृष्टिभरम से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि रायपुर की कई गली सडको में इन दिनों रात्रि के तीसरे पहर सौम्या चौरसिया और सुनील अग्रवाल का “क्लोन” नजर आ सकता है। लिहाजा सतर्क रहे,प्रजातंत्र के भूत जानलेवा भी साबित हो सकते है। बताते है कि रायपुर सेन्ट्रल जेल के गलियारे से जुड़ने वाली सडको पर होनी-अनहोनी और रहस्यमय घटनाओ से एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

सूत्र बताते है कि सीएम और सुपर सीएम के बीच संघर्ष के हालात है,इन दिनों सुपर सीएम का डबल इंजन सीएम के सामने नई चुनौती पेश कर रहा है। इसमें जेल या बेल का जोखिम उठा रहा एक आरोपी ब्लैकमेलिंग में उतारू है। पुख्ता जानकारी के मुताबिक पांडुलिपियों के मालिकाना हक़ और जैविक पिता को सामने रखकर कई तरह की दुहाई दिए जाने का दौर शुरू हो गया है।

साभार न्यूज टुडे

Tags:

Latest News

राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त
उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में