17 अगस्त को भाजपा का नया नेता प्रतिपक्ष होगा तय, तीन नामों में नारायण चंदेल सबसे आगे

17 अगस्त को भाजपा का नया नेता प्रतिपक्ष होगा तय, तीन नामों में नारायण चंदेल सबसे आगे

17 अगस्त को भाजपा का नया नेता प्रतिपक्ष होगा तय, तीन नामों में नारायण चंदेल सबसे आगे रायपुर : लगभग यह तय माना जा रहा है, कि प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब भाजपा अपने 14 सदस्यीय विधायक दल के नेता को भी बदलने जा रही है । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का उत्तराधिकारी चुनने 17 […]

17 अगस्त को भाजपा का नया नेता प्रतिपक्ष होगा तय, तीन नामों में नारायण चंदेल सबसे आगे

रायपुर : लगभग यह तय माना जा रहा है, कि प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब भाजपा अपने 14 सदस्यीय विधायक दल के नेता को भी बदलने जा रही है । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का उत्तराधिकारी चुनने 17 अगस्त को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है ।भाजपा में यह बदलाव सीधे हाईकमान की निगरानी और निर्देश पर हो रहे हैं 9 अगस्त को श्री विष्णु देव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इसकी दूसरी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष बदला जान आता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 11 अगस्त को धरमलाल कौशिक को बुलाकर अपना फैसला सुना दिया है। नड्डा के ही निर्देशन में 17 अगस्त को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक ठाकरे परिसर में होगी । इसके लिए नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अरुण जामवाल मध्य प्रदेश से रायपुर पहुंच चुके हैं। तो प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन 16 को आएंगे । इस बैठक में नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय जगत विजन से चर्चा करते हुए संगठन सूत्रों ने बताया कि कौशिक के स्थान पर नए नेता प्रतिपक्ष के लिए नारायण चंदेल का नाम तय माना जा रहा है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाकर उनसे चर्चा भी किया है। चंदेल झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के परिवार से ताल्लुक रखते हैं । इसके बावजूद इस नाम को लेकर यह भी सुनने को मिल रहा है कि विधायक दल का एक खेमा नारायण चंदेल और शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, का नाम आगे बढ़ाया है ।वहीं दूसरी खेमा डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल में से एक को चाहता है ।बढ़ती उम्र की वजह से वरिष्ठ विधायक ननकीराम कंवर, पुन्नूलाल मोहले और संगठन इन नामों पर सहमत नहीं है । इन सबके बीच डी पुरंदेश्वरी दिल्ली से ही नाम लेकर आएगी और 14 विधायकों में सहमति बनाने का प्रयास करेगी ।

Read More बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक

भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र कहां है

Read More रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा में नेता प्रतिपक्ष बदले जाने के चर्चाओं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र कहां है ।वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पर विधायक दल को विश्वास नहीं है ।और जो बनने वाले हैं उन पर भी विधायक दल का विश्वास नहीं है । भाजपा लोकतंत्र की दुहाई देती है लेकिन उनका आंतरिक लोकतंत्र कहां है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'