नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शासकीय सेवक के साथ गाली-गलौच, जान से मारने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप
नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शासकीय सेवक के साथ गाली-गलौच, जान से मारने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शासकीय सेवक के साथ […]

नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शासकीय सेवक के साथ गाली-गलौच, जान से मारने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप
नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शासकीय सेवक के साथ गाली-गलौच, जान से मारने, झूठे केस में फंसाने की धमकी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधि के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की है।
थाने में दर्ज सिपाही की तहरीर

सरकंडा थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 118 रंजीत खांडे के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 16 नवंबर को रात 21 बजे से 17 नवंबर की सुब 09 बजे तक थाना सरकंडा के पेट्रोलिंग वाहन में आरक्षक क्रं 1170 विरेन्द्र साहू के साथ रात में गस्त डयूटी लगी थी। पेट्रोलिंग के दौरान टीआई से सूचना मिलने पर गस्त पाईंट बगदई मंदिर मुरूम खदान में लगे आरक्षक क्रमांक 1131 शरद खुसरो व आरक्षक क्रमांक 42 बसंत भारद्वाज से जाकर मिलने को बोला गया। पेट्रोलिंग में जाकर देखा तो दो अज्ञात व्यक्ति गस्त पाईट में लगे आरक्षक शरद खुसरो व बसंत भारद्वाज से बहस कर रहे थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैं नायाब तहसीलदार हूं कह कर बहस करने लगा। तब हमारे द्वारा उससे आई कार्ड की मांग किया गया तो मेरे पास आई कार्ड नहीं है मैं नायाब तहसीलदार हूं कह कर अपशब्दी का उपयोग किया । नशे का सेवन किया हुआ है। टीआई को अवगत कराकर उनके आदेश पर थाना लाकर उक्त अज्ञात व्यक्ति का मुलाहिजा कराया गया। डॉ ने मुलाहिजा रिपोर्ट में नशे में होने का लेख किया गया है। इसी बात को लेकर विनय कुमार मिश्रा द्वारा थाना सरकंडा के परिसर में मेरे भाई को थाना क्यों लाये हो और उसका मुलाहिजा क्यों कराये हो बोलकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मचारियों को गाली-गलौच कर जान से मारने कि धमकी दी । इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले में आरोपी विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
