राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के काले कारनामो की लम्बी फेहरिस्त, सुनवाई आज भी, अदालत में भी बघेलखण्ड का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, हैरत में वकील

राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के काले कारनामो की लम्बी फेहरिस्त, सुनवाई आज भी, अदालत में भी बघेलखण्ड का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, हैरत में वकील

राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के काले कारनामो की लम्बी फेहरिस्त, सुनवाई आज भी, अदालत में भी बघेलखण्ड का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, हैरत में वकील बिलासपुर / रायपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में राज्य की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के मामले को लेकर आज भी गहमा-गहमी रही। अदालत में […]

राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के काले कारनामो की लम्बी फेहरिस्त, सुनवाई आज भी, अदालत में भी बघेलखण्ड का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, हैरत में वकील


बिलासपुर / रायपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में राज्य की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के मामले को लेकर आज भी गहमा-गहमी रही। अदालत में तय समय पर अभियुक्त सौम्या चौरसिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला जबकि केंद्रीय प्रवर्तन निर्देशालय की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू उपस्थित हुए।

बताते है कि करीब एक घंटे तक अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने अपनी दलीले जारी रखी। इसके बावजूद भी सौम्या चौरसिया के काले कारनामों की फेहरिस्त आधी अधूरी रही। बताते है कि बघेलखंड के काले कारनामो का पहले चरण का बखान ही इतना अधिक है कि ‘बोल-बोल’ कर सरकारी वकीलों का दम निकल रहा है।

Read More 19 सूत्रीय मांगपत्र लेकर छत्तीसगढ़ प्राचार्य मंच पहुंचे डीईओ कार्यालय, कार्यों में पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

बताते है कि बचाव पक्ष ने चंद घंटों की सुनवाई में अपना पूरा पक्ष रख दिया था। लेकिन सौम्या चौरसिया के गुनाहों का ब्यौरा तमाम तथ्यों और सबूतों के साथ ED द्वारा अदालत के समक्ष रखा जा रहा है। बताते है कि हकीकत बयां करते-करते सरकारी वकीलों का कंठ सूख रहा है, जिरह के दौरान पानी से अपना गला तर-बतर कर वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का हिसाब किताब पेश कर रहे है।

Read More Ranchi Drug Racket: विदेशी नंबरों से संपर्क, ड्रग्स की बरामदगी और पैंट्री कार का एंगल; NCB जांच में क्या-क्या सामने आया?

बिलासपुर हाई कोर्ट में सौम्या की जमानत याचिका पर सुनवाई का दौर आज गुरुवार को भी जारी रहेगा। बताते है कि ED लगातार चौथी बार अपने तर्कों के साथ अदालत के समक्ष उपस्थित होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक बघेलखण्ड का काला चिट्ठा सरगुजा के कोयले के पहाड़ जितना ऊँचा पूरा है।

बताते है कि मंत्रालय में छापेमारी के बाद ट्रको से दस्तावेजों की ढुलाई कराई गई थी। यही नहीं रायपुर की जिला अदालत में पेश सौम्या चौरसिया की चार्ज शीट भी 20 हजार से ज्यादा पन्नो की थी। बताते है कि चालान की प्रति सभी आरोपियों के हाथो में सौपी जाती है। लिहाजा गुनाहो का बोझ भी हाथो से नहीं बल्कि वाहनों से ढोये जाने की नौबत है।

बिलासपुर हाई कोर्ट में सौम्या चौरसिया की रिहाई के आगे सबूतों और गुनाहो का पहाड़ कई तरह के रोड़े अटकाता नजर आ रहा है। अभी तो यह देखना गौरतलब है कि सिर्फ एक मात्र कुख्यात आरोपी सौम्या के अपराधों की फेहरिस्त में शामिल गुनाहो के पेश किये जा रहे ब्यौरे पर कब विराम लगता है ? कानून के जानकार बताते है कि ED के तर्कों के बाद ही बहस पूरी होगी। फिर माननीय अदालत का फैसला आएगा।

Tags:

Latest News

जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे! जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर
हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द
आखिर कैसा था 200 साल पहले का छत्तीसगढ़? फिल्म ‘मालगुजार’ में खुलेगा अतीत का राज
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संगठन के बंटवारे पर कल होगा बड़ा फैसला
स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी
सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Faridabad Firing News: रात 2 बजे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, CCTV से खुलेगा राज?
Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में चमकेगा सिरपुर, छत्तीसगढ़ की विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान
बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, दो व्यक्ति गंभीर घायल