कलेक्टर ने अवैध शराब बेचने वालों के घर तोड़ने का दिया आदेश ...

Bilaspur/  अवैध महुआ शराब की बिक्री की शिकायत मिलने से नाराज कलेक्टर ने गनियारी तहसीलदार को अवैध शराब बेचने वालों के घर तोड़ने का आदेश दे दिया है। कलेक्टर ने कहा कि जो बार-बार चेतावनी देने के बाद भी शराब बेचना बंद नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेत और मुरूम का अवैध उत्खनन तेजी से हो रहा है।

बताया जाता है कि मंगलवार को घुटकू और गनियारी के ग्रामीण अवैध शराब और रेत बिकने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे थे। लोफंदी में महुआ की अवैध शराब पीने से 9 लोगों की मौत के कुछ दिन बाद फिर से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री शुरु हो गई है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने गनियारी तहसीलदार श्रद्धा सिंह को फोन कर कहा कि पहले से ही आदेश दे रखा है, चेतावनी देने के बावजूद जो लोग नहीं मान रहे हैं, उनका घर क्यों नहीं तोड़ दिया जा रहा है?
कलेक्टर ने तहसीलदार को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Read More काशी के मणिकर्णिका घाट पर ‘मसान की होली’ को लेकर विवाद तेज, डोम राजा ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी

अवैध महुआ शराब की बिक्री की शिकायतों से नाराज होकर कलेक्टर अवनीश शरण ने गनियारी तहसीलदार को अवैध शराब बेचने वालों के घर तोड़ने का आदेश दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो बार-बार समझाने के बाद भी शराब बेचना बंद नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Read More अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप: आठवीं के छात्र की मौत, शहर में तेजी से फैल रही बीमारी

कुछ दिन पहले लोफंदी में अवैध महुआ शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद इलाके में फिर से अवैध शराब की बिक्री शुरु हो गई। मंगलवार को घुटकू और गनियारी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर अवैध शराब और रेत बिक्री की शिकायत की, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा: असली मालिक खेत में करता रहा किसानी, इधर फर्जी आधार कार्ड से हो गई 1.88 एकड़ की रजिस्ट्री

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती