जनपद पंचायत CEO को हटाने का अधिकार कलेक्टर को नहीं हाईकोर्ट ने आदेश रद्द कर अफसर को फिर किया बहाल

जनपद पंचायत CEO को हटाने का अधिकार कलेक्टर को नहीं हाईकोर्ट ने आदेश रद्द कर अफसर को फिर किया बहाल

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक अधिकारों को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी CEO का प्रभार बदलने का अधिकार जिला कलेक्टर के पास नहीं है। कोर्ट ने कलेक्टर का आदेश रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता शुभा दामोदर मिश्रा को फिर से उनके मूल पद पर बहाल करने का निर्देश दिया है।

यह पूरा मामला बिलासपुर की रहने वाली शुभा दामोदर मिश्रा से जुड़ा है। राज्य सरकार ने 18 जून 2025 को उन्हें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की जनपद पंचायत गौरेला में CEO नियुक्त किया था। वे लगातार इस पद पर अपना काम कर रही थीं।

Read More हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 

इसके बाद 11 मार्च 2026 को गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत शुभा मिश्रा को CEO के प्रभार से हटा दिया गया। उन्हें गौरेला में ही आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया। कलेक्टर के इस फैसले के बाद प्रशासनिक अधिकारों को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

कलेक्टर के आदेश के खिलाफ शुभा मिश्रा ने बिलासपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनके वकीलों ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किसी भी अधिकारी का प्रभार बदलने का अधिकार कलेक्टर को नहीं है। सुनवाई के दौरान 11 अप्रैल 2025 को जारी आदिम जाति विकास विभाग के एक नियम का हवाला दिया गया। इसमें साफ लिखा है कि जनपद पंचायत CEO की नियुक्ति और उनका प्रभार बदलने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार के पास है।

अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनीं। कोर्ट ने माना कि कलेक्टर ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह आदेश निकाला था। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक ढांचे में हर पद और अफसर की सीमाएं तय होती हैं और उनका पालन करना जरूरी है। इसके बाद अदालत ने कलेक्टर का आदेश निरस्त करते हुए शुभा मिश्रा को दोबारा गौरेला जनपद पंचायत का CEO बनाने का आदेश दिया।

 

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला