CG BREAKING: रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी, रावाभाठा इलाके को पुलिस ने घेरा, जांच जारी

CG BREAKING: रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी, रावाभाठा इलाके को पुलिस ने घेरा, जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के रावाभाठा इलाके में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

बताया जा रहा है कि मामला कमिश्नरेट नॉर्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है और जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क नजर आ रही हैं।

Read More Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश