हिंडनबर्ग के द्वारा सेबी चीफ और आडानी पर लगाये गए आरोपों को लेकर कंगना रनौत ने आडानी और सेबी चीफ का बचाव करते हुए राहुल गांधी पर बोली हमला

हिंडनबर्ग के द्वारा सेबी चीफ और आडानी पर लगाये गए आरोपों को लेकर कंगना रनौत ने आडानी और सेबी चीफ का बचाव करते हुए राहुल गांधी पर बोली हमला

हिंडनबर्ग के द्वारा सेबी चीफ और आडानी पर लगाये गए आरोपों को लेकर कंगना रनौत ने आडानी और सेबी चीफ का बचाव करते हुए राहुल गांधी पर बोली हमला फिल्मी दुनिया से नई नई नेता गिरी में आई हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अडानी समूह और सेबी चीफ पर लगाए हिंडनबर्ग […]

हिंडनबर्ग के द्वारा सेबी चीफ और आडानी पर लगाये गए आरोपों को लेकर कंगना रनौत ने आडानी और सेबी चीफ का बचाव करते हुए राहुल गांधी पर बोली हमला

फिल्मी दुनिया से नई नई नेता गिरी में आई हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अडानी समूह और सेबी चीफ पर लगाए हिंडनबर्ग के आरोपों का बचाव करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है । कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता विपक्ष को सबसे खतरनाक, कड़वा, जहरीला और विनाशक व्यक्ति बोल डाली है । कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं । कंगना की यह टिप्पणी राहुल गांधी की ओर से सरकार पर किए गए ताजे हमले के जवाब में आई है ।

Read More दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा

https://x.com/KanganaTeam/status/1822857819168895130

Read More पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज

कंगना रनौत ने सोमवार सुबह X पर लिखा, ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वह कड़वे हैं, जहरीले और विनाशक हैं. उनका अजेंडा है कि यदि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं तो वह इस देश को तबाह कर सकते हैं. हमारे शेयर बाजार को टारगेट करने वाली हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बेकार साबित हुई, जिसका राहुल गांधी ने कल रात समर्थन किया.’

BJP सांसद ने आगे कहा, ‘वह देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं. मिस्टर गांधी जिंदगी भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहिए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद से दुखी रहें. वे आपको कभी नेता नहीं बनाएंगे. आप कलंक हैं.’ कंगना ने पोस्ट के साथ हिंडनबर्ग और सेबी हैशटैग का इस्तेमाल किया है ।

https://x.com/RahulGandhi/status/1822638113753317572

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग के दावों को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया. राहुल गांधी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले सेबी की शुचिता, इसकी अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. देश भर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के लिए कई सवाल हैं: सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अडाणी?’

राहुल ने सवाल किया कि सामने आए नए और ‘बेहद गंभीर’ आरोपों के मद्देनजर क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले की फिर से स्वतः संज्ञान लेकर जांच करेगा. उन्होंने कहा, ‘अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच से इतना क्यों डरते हैं और इससे क्या खुलासा हो सकता है.’ कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर अपना एक वीडियो बयान भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वह लोगों के ध्यान में लाएं कि भारतीय शेयर बाजार में ‘काफी जोखिम’ है, क्योंकि बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था ‘समझौता’ कर चुकी है.

राहुल ने वीडियो में कहा, ‘कल्पना कीजिए कि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देख रहे हैं और मैच देखने वाला और खेलने वाला हर व्यक्ति जानता है कि अंपायर ने समझौता कर लिया है. क्या मैच निष्पक्ष होगा, नतीजा क्या होगा. मैच में भाग लेने वाले व्यक्ति के रूप में आपको कैसा लगेगा?’ कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में बिल्कुल यही हो रहा है.

Tags:

Latest News

उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार