राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार…गलत जवाब पर जब पत्रकारों ने घेरा…सवाल सुन भागी रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार…गलत जवाब पर जब पत्रकारों ने घेरा…सवाल सुन भागी रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार…गलत जवाब पर जब पत्रकारों ने घेरा…सवाल सुन भागी रेखा शर्मा बिलासपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा के प्रेसवार्ता का बिलासपुर के पत्रकारों ने बहिष्कार किया है। सवाल जवाब के दौरान रेखा शर्मा ने पत्रकारों पर गलत इशारा किया। फिर क्या था…अध्यक्ष अपने […]

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार…गलत जवाब पर जब पत्रकारों ने घेरा…सवाल सुन भागी रेखा शर्मा

बिलासपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा के प्रेसवार्ता का बिलासपुर के पत्रकारों ने बहिष्कार किया है। सवाल जवाब के दौरान रेखा शर्मा ने पत्रकारों पर गलत इशारा किया। फिर क्या था…अध्यक्ष अपने ही जाल में फंस गयी। पत्रकारों ने जब छत्तीसगढ़ में लव जिहाद पर दी गयी जनकारी के बार में जानना चाहा तो उन्होने स्थान की जानकारी नहीं होने की बात कही। खुद को पत्रकारों के सवालो से घिरते देख राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष अपनी नाराजगी छिपा नहीं सकी। इसके बाद पत्रकारों ने भी प्रेसवार्ता का विरोध करते हुए स्वल्पाहार लेने से इंकार कर दिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। रायपुर रवाना होने से पहले रेखा शर्मा को बिलासपुर में पत्रकारों के कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। और फिर अध्यक्ष ने कुछ ऐसा कह दिया कि नाराज पत्रकारों ने प्रेसवार्ता का ना केवल बहिष्कार किया। बल्कि स्वल्पाहार लेने से भी इंकार कर दिया। खबर के बाद दिन भर फोन के माध्यम से भाजपा नेताओं के द्वारा पत्रकारों का मान मनौव्वल करते रहे। फोन कर यह समाचार नहीं छापने को लेकर मिन्नतें करते रहे मैनेज करने की बात करते रहे।

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

मामला कुछ इस तरह से है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सर्किट हाउस बिलासपुर में पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। सरकार अपनी तारीफ के लिए जबरदस्ती नाबालिग जोड़ों की शादी करवा रही है। जबकि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि लड़कियों को शादी के बजाय..रोजगार उलब्ध करवाए। उन्हें इस काबिल बनाए कि लड़किया इच्छानुसार शादी करें और अपनी जिन्दगी सवांरे।

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

सवाल जवाब के दौरान रेखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश के एक जिले में एक तथाकथित धर्म का लड़का हिन्दू बनकर हिन्दू लड़की से सरकार के संरक्षण में शादी किया। इसके अलावा रायपुर में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति एक लड़की पर शादी का दबाव बनाया। बात नहीं माने जाने पर व्यक्ति ने लड़की पर ना केवल तलवार से हमला किया। बल्कि बाल पकड़ सरेआम घसीटता रहा। बाद में पुलिस सामने आयी। लेकिन तब तक लड़की की इज्जत तार तार हो चुकी थी। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने गुजरात मॉडल को छत्तीसगढ़ मॉडल से ज्यादा अच्छा बताया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार 16 लाख से अधिक गरीबों को आवास का अधिकार छीना है। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है।

पिछले आठ साल में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। आखिर इसकी क्या खास वजह हो सकती है। सवाल का रेखा शर्मा ने जवाब नहीं दिया। उल्टा छत्तीसगढ़ में गुजरात की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार होना बताया।

रेखा शर्मा को याद दिलाया गया कि राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार देश में महिला संबधित सर्वाधिक अपराध की शिकायत उत्तरप्रदेश में दर्ज है। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। फिर छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर देश में सर्वाधिक अत्याचार का आरोप कितना तर्क संगत है। सवाल का राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होने कहा कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश पास है। इसलिए यहां से सर्वाधिक शिकायत मिलती है। तुलनात्मक रूप से दिल्ली से छत्तीसगढ़ काफी दूर है। लेकिन यहां हत्या जैसे प्रकरणों की जानकारी सर्वाधिक दर्ज होनी की सूचना है।

यह जानते हुए भी हरियाणा में महिलाओं की सर्वाधिक हत्या हुई है। देश के टाप पांच राज्यों में महिलाओं का आंकड़ा चौकाने वाला है। कमोबेश सभी राज्य भाजपा शासित हैं। रेखा शर्मा ने कहा कि बेशक हरियाणा मे हत्या का सर्वाधिक अपराध दर्ज है। लेकिन एक पत्रकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप किसके इशारे पर ऐसे सवाल पूछ रहे हैं..इसकी जानकारी उ्हें है।

पत्रकार ने कहा कि ऐसी स्थिति में सवाल उठना लाजिम है कि क्या साढ़े चार साल बाद राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष चुनाव प्रचार करने छ्तीसगढ़ आयी हैं। इसके बाद पत्रकारों ने पत्र वार्ता का बहिष्कार कर दिया ।

क्या संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी लव जेहाद जैसे गैर संवैधानिक शब्द का उपयोग कर सकता है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने रकहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को लिखे गए पत्र में उन्होने लव जिहाद का जिक्र नहीं किया है। लव जेहाद शब्द पत्रकारों ने दिया है। हां राज्यपाल के पत्र में लव जिहाद का जिक्र हुआ है। ऐसी स्थिति आपने लव जेहाद वाला ट्विट क्यों डीलिट किया। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि ट्विट में उनके शब्द नहीं थे। इसलिए डीलिट किया गया है।

Tags:

Latest News

शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं  शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ