किश्तवाड़ में दो SPO जवानों की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिले शव; हथियार भी गायब, इलाके में हाई अलर्ट

किश्तवाड़ में दो SPO जवानों की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिले शव; हथियार भी गायब, इलाके में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार से लापता दोनों जवानों के शव गुरुवार सुबह घने जंगल से बरामद किए गए। दोनों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। वहीं, उनके सरकारी हथियार भी गायब बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने किश्तवाड़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

मृतक जवानों की पहचान रशपाल कुमार (40) और बॉबी चंद (54) के रूप में हुई है। दोनों स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) से जुड़े हुए थे। सुरक्षा बलों ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक जवान का शव सुबह करीब 8 बजे और दूसरे का शव लगभग 9 बजे बरामद किया गया।

जंगल में गोलीबारी के बाद जवानों से टूटा संपर्क

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे किश्तवाड़ के मारवाह क्षेत्र स्थित देहरना जंगल में स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। इसके कुछ समय बाद दोनों जवानों से संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले।

Read More पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि दोनों SPO बसनन इलाके में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स (17 RR) की एक टुकड़ी के साथ गश्त कर रहे थे। जवानों की टीम देहरना पोस्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों जवान लापता हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Read More कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी

सेना, पुलिस और RPF ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन

दोनों लापता जवानों की तलाश के लिए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और RPF के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। जंगल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी ली गई। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान दोनों जवानों के शव बरामद हुए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि घटनास्थल से उनके हथियार भी गायब बताए जा रहे हैं। इनमें एक .303 राइफल और दूसरी INSAS राइफल शामिल है। हथियारों का गायब होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का महत्वपूर्ण विषय बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लेकर फरार हो गए होंगे। हालांकि, घटना के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

BJP विधायक शगुन परिहार ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

दोनों SPO जवानों के शव मिलने के बाद किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दो जवानों की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। बुधवार रात उनके लापता होने की सूचना मिली थी और गुरुवार सुबह उनके शव बरामद किए गए।

विधायक ने पाकिस्तान पर नापाक साजिशें जारी रखने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जवानों की मौत के जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो इस नुकसान के मुकाबले चार गुना बड़ी हो। उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही घटनास्थल के लिए रवाना होंगी।

किश्तवाड़ में हाई अलर्ट, आतंकियों की तलाश तेज

घटना के बाद किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि दोनों जवानों पर हमला किसने किया और उनके हथियार कहां ले जाए गए। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद की चुनौती को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 
Tags:

Latest News

Mungeli News: सीएम विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात, 24 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण Mungeli News: सीएम विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात, 24 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रमोशन का बड़ा खेल: 1 अप्रैल की कटऑफ डेट किनारे कर 18 अपात्र बने लैब तकनीशियन, जिनका पंजीयन पिछले माह हुआ वे भी प्रमोट
वक्फ बोर्ड की 5 हजार करोड़ की संपत्तियों पर फिर घमासान: 5723 कब्जों की सीबीआई जांच अब तक नहीं; 200 करोड़ की जगह मिल रहा सिर्फ 5 लाख किराया
किश्तवाड़ में दो SPO जवानों की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिले शव; हथियार भी गायब, इलाके में हाई अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 11.4 डिग्री; बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, चक्रवात का भी खतरा
रायपुर में भीषण सड़क हादसा: एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, नाबालिग की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक 18 नवंबर को, शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर होगी चर्चा; विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा
बिलासपुर में हड़ताली 229 पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सभी की सेवा अवधि में ब्रेक; 102 का वेतन रोका
जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित