स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका! Nothing, Vivo और Realme ने बढ़ा दी कीमतें, अब 7,000 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे

स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका! Nothing, Vivo और Realme ने बढ़ा दी कीमतें, अब 7,000 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे

Smartphones Price Hike: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. Nothing, Vivo और Realme ने अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अलग-अलग मॉडलों के अनुसार कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर मेमोरी चिप्स की कमी और AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के कारण इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब स्मार्टफोन की कीमतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है.

रिपोर्ट के अनुसार Vivo ने अपनी फ्लैगशिप X Series, प्रीमियम V Series, T Series और बजट Y Series के कई मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं. सबसे बड़ा इजाफा Vivo X300 FE में हुआ है. इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अब 79,999 रुपये की जगह 86,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये से बढ़कर 96,999 रुपये हो गई है. वहीं Vivo V70 FE के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 40,999 रुपये से बढ़कर 45,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये कर दिया गया है.

Nothing ने भी अपने Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बदलाव किया है. Nothing Phone (4a) के 8GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब 39,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 37,999 रुपये में उपलब्ध था. लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी. वहीं टिप्स्टर के अनुसार Nothing Phone (4a) Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये से बढ़ाकर 54,999 रुपये कर दी गई है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट नहीं की गई थीं.

Read More HMD Vibe 2 Pro 5G: 29 सितंबर को भारत में एंट्री, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस होगा फोन

Realme ने भी अपने प्रीमियम मॉडलों की कीमतों में इजाफा किया है. Realme 16 Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट अब 46,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 39,999 रुपये थी. वहीं Realme 16 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये से बढ़ाकर 34,999 रुपये कर दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ग्लोबल सप्लाई चेन और मेमोरी चिप्स की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले महीनों में अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

Read More Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?