देश में हड़कंप: पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली फांसी की सजा, कोर्ट ने हिंसा और छात्रों की हत्या में जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पांच गंभीर आरोपों में दोषी ठहराते हुए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने फांसी की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले ने न सिर्फ बांग्लादेश बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है।

कोर्ट ने शेख हसीना के अलावा पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया। अदालत ने शेख हसीना और कमाल को भगोड़ा घोषित किया, जबकि चौधरी अब्दुल्ला को सजा सुनाई गई।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हसीना सरकार ने छात्रों की मांगों को नजरअंदाज किया और जब विरोध प्रदर्शन तेज हुए, तो उन्होंने छात्रों को ‘रजाकार’ कहकर भड़काया। इसके बाद हिंसा फैल गई और 5 अगस्त को ढाका के चंखारपुल में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। शेख हसीना के आदेश पर तत्कालीन गृह मंत्री और आईजी ने कड़ा कार्रवाई किया, जिसमें कई छात्रों की मौत हुई।

Read More मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: कुवैत पर 97 मिसाइलें, भारतीयों की बढ़ी चिंता

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच बांग्लादेश की हिंसा में 1,400 लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। हिंसा बढ़ने के बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना देश छोड़कर चली गईं। तत्कालीन गृह मंत्री कमाल भी विदेश भाग गए। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पिछले एक साल से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है, लेकिन भारत ने इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Read More Middle East Tension: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश का दावा, सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला नाकाम, क्षेत्र में बढ़ा सैन्य तनाव

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Chhattisgarh City Bus Crisis: मेंटेनेंस की अनदेखी से 155 बसें ठप, 86 की ऑनलाइन नीलामी; इलेक्ट्रिक बस योजना अधर में

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती