छत्तीसगढ़ में आयकर की दबिश, रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश

छत्तीसगढ़ में आयकर की दबिश, रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश रायपुर : आयकर विभाग ने आज तड़के रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबारी और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है । बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने रायपुर में रियल इस्टेट कारोबारी चंदू […]

छत्तीसगढ़ में आयकर की दबिश, रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर : आयकर विभाग ने आज तड़के रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबारी और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है । बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने रायपुर में रियल इस्टेट कारोबारी चंदू दाऊ के ठिकानों पर छापा मारा. पिछली सरकार में चंदू दाऊ की पॉवरफुल लोगों में अच्छी पैठ रही है। चर्चा है कि सत्ता के क़रीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारियों के निवेश संबंधी कड़ी जुड़ने की वजह से आयकर की टीम पहुँची।

इसके अलावा फाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लूलिया के ठिकानों पर भी आईटी टीम के पहुंचने की सूचना है। साथ ही सुंदरा कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर आईटी को रेड कार्रवाई जारी है। वहीं राजनांदगांव से खबर है कि जमीन दलाल संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग के अफसर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आईटी विभाग के 17 अधिकारियो की टीम छापेमार कार्रवाई में शामिल है, जिसमें केंद्रीय टीम और भोपाल जोनल यूनिट की टीम शामिल है. करीबन छह घंटे से रेड कार्रवाई अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पुराने हिसाब और लेन-देन की जानकारी को बरामद किए है।

Read More कलेक्टोरेट में सुपर कलेक्टर का रसूख, ट्रांसफर-पोस्टिंग की समानांतर सरकार चला रहे अधीक्षक, जांच की आंच से हर बार बच निकलने का हुनर

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

फोन निर्यात पर मंडरा रहा संकट, ईरान युद्ध से भारत को हो सकता है अरबों का नुकसान

राज्य

पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
बांका। बिहार के बांका जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने से अफरा-तफरी...
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर