छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए स्टील प्लांट हादसे में शासन,प्रशासन आखिर क्यों ? प्रबंधन को बचाने में लगा हुआ है …………..तभी तो 4 लोगों की मौत होने के बावजूद अभी तक प्रबंधन के लोग मृतकों के परिवार वालों से मिलने तक नहीं आये ………प्रश

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए स्टील प्लांट हादसे में शासन,प्रशासन आखिर क्यों ? प्रबंधन को बचाने में लगा हुआ है …………..तभी तो 4 लोगों की मौत होने के बावजूद अभी तक प्रबंधन के लोग मृतकों के परिवार वालों से मिलने तक नहीं आये ………प्रश

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए स्टील प्लांट हादसे में शासन,प्रशासन आखिर क्यों ? प्रबंधन को बचाने में लगा हुआ है……… तभी तो 4 लोगों के मौत होने के बावजूद अभी तक प्रबंधन के लोग मृतकों के परिवार वालों से मिलने तक नहीं आये ………… प्रशासन बना रहे हैं मृतकों के परिवार पर पोस्ट मार्टम कराने […]

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए स्टील प्लांट हादसे में शासन,प्रशासन आखिर क्यों ? प्रबंधन को बचाने में लगा हुआ है……… तभी तो 4 लोगों के मौत होने के बावजूद अभी तक प्रबंधन के लोग मृतकों के परिवार वालों से मिलने तक नहीं आये ………… प्रशासन बना रहे हैं मृतकों के परिवार पर पोस्ट मार्टम कराने का दबाव ……………….कौन है ओ प्रबंधन का आदमी………….कौन है ओ मंत्री जिसके बंगले में पुरे मामले को मैनेज करने दो करोड़ लेकर बैठा है?

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए स्टील प्लांट हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। 36 घंटे बाद भी अभी तक परिजन से प्रबंधक मिलने तक नही आया। और प्रशासन मामला दबाने मे लगा है । शुक्रवार रात 11 बजे साइलो (लोहे का भारी स्टोरेज टैंक) को हटा लिया गया। साइलो हटने के 3-4 घंटे बाद शनिवार तड़के इंजीनियर समेत 3 लोगों के शव भी मलबे से निकाले गए। इससे पहले इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया था।

अभी तक पोस्टमॉर्टमश नही है हुआ है, परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। इंजीनियर जयंत साहू के परिजनों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है।
सरगांव स्थित रामबोड़ कुसुम इस्मेैल्टर पावर प्लान्ट सायलो हादसा को पूरे दिन हो गये है। घटना के 72 घंटे बाद सायलो और राख में दबे तीन मृतको को बाहर निकाला गया। चौथे कर्मचारी की पहले ही दिन घटना के दौरान मौत हो चुकी है। तीन मृत शरीर को देर रात्रि सिम्स लाया गया था। आज सुबह सिम्स स्थित मरच्यूरी में तीनों का पीएम होना था। लेकिन परिजनों ने बखेड़ा कर पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया। परिजनों ने कहा कि जब प्रत्येक परिजन को एक सरकारी नौकरी प्रति व्यक्ति 1 करोड़ का मुआवाज नहीं दिया जाता है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं होने देंगे। बताया जा रहा है कि परिजनों पर दबाव बनाने रायपुर से लगातार मुंगेली जिला और पुलिस प्रशासन पर दबाव है। सूत्रों की माने तो प्रबंधन की तरफ से मैनेजर दो करोड़ के साथ मंत्रालय और मंत्री का चक्कर काट रहा है। बहरहाल प्रशासन के दबाव में नियम विरुद्ध प्रकाश यादव का पीएम कराया गया है। लेकिन दो शव के परिजन पीएम नहीं होने दिया। दोनों का शव फ्रीजर मे रखा गया है।

Read More रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI

अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सरगांव पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Read More रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी

शाम 4 बजे सरगांव पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एक मृतक प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव ग्राम अकोली जिला बलौदा बाजार का जबरदस्ती नियम विरुद्ध पोस्ट मार्टम कराया गया है । जिसमें मुख्य रूप से 6पन्ने का पंचनामा फार्म भरा जाता है जिसमें पंचो की राय और मृत्यु का कारण लिखकर हस्ताक्षर और हस्ताक्षर करने वालों का नाम लिखा होता है जिससे पता चलता है की किन लोगो के सामने पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम कराया गया है पर आज जो सरगांव पुलिस के द्वारा कराया गया है उसमें पंचो की राय वाली जगह पुरा खाली था।और जिनके हस्ताक्षर हर उनका नाम भी नहीं लिखवाया गया है इससे यह स्पष्ट है की कौन कौन उसमें हस्ताक्षर किए हैं। हो सकता है बाद में भर भी सकते है मिडिया में छपने के बाद। दूसरा नियम विरुद्ध कार्य यह किया गया है सरगांव पुलिस सीधे सिम्स में पोस्ट मार्टम नहीं करा सकता क्योंकि यह मुंगेली जिले का मामला है और उसके अधिकार क्षेत्र में भी नहीं आता उसके लिए अलग से नियम है। उक्त नियम के तहत मुंगेली एस पी बिलासपुर एस पी को एक आवेदन लिखकर निवेदन करते की इसका पोस्ट मार्टम सिम्स हास्पिटल में कराने की कृपा करें तब बिलासपुर एस पी सिम्स हास्पिटल को एक पत्र लिख कर कहते कि इसका पोस्ट मार्टम करने के लिए तब जाकर विधिवत पोस्ट मार्टम कहलाता है।अभी जो सरगांव की पुलिस ने कराया है वह विधि विरुद्ध है। ठीक उसी तरह से पोस्ट मार्टम करने वाले डाक्टर ने भी आधा अधुरा फ़ार्म भरे होने के बावजूद जानबूझ कर पुलिस के दबाव में पोस्ट मार्टम किया है।सब कुछ जानते हुए जो भी नियम विरुद्ध है।इन सभी मामलों की जांच जरूरी है।

धरने पर बैठे परिजन

मृतकों के परिजन सिम्स में धरने पर बैठ गए। कंपनी और प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर ने कहा कि, शासन और कंपनी की ओर से जो आर्थिक सहायता राशि दी जा सकती है, उसके लिए प्रयास किया जा रहा है। 15 लाख रुपए मुआवजा देने के आश्वासन के बाद परिजन भड़क गए हैं।

प्रशासन समझौता करने का बना रहे हैं दबाव

जयंत साहू के परिवार की तरफ से अजीत साहू ने कहा कि हमारी कुछ ज्यादा डिमांड नहीं है। मृतक की सैलरी के हिसाब से मुआवजे की मांग की गई है। जिसमें एक करोड़ रुपए प्रबंधन की ओर से और शासन से 10 और परिवार के एक सदस्य को नौकरी क्योंकि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका भरणपोषण जरूरी है। कंपनी के कोई लोग सामने नहीं आ रहे हैं। सिर्फ पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से पथरिया एस डी एम और मुंगेली की ए डी एम मैडम पान्डेय अफसर बातचीत कर रहे हैं। समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन शव को लेकर जाने का दबाव बना रहे। अभी तक परिजन से प्रबंधक मिलने तक नही आया है। जबकि पान्डेय मैडम को यह कहते सुना गया है कि ये लोग अपने हैसियत से ज्यादा मांग कर रहे हैं हम लोग इतना पढ़ लिखकर, खर्च कर पी एस सी की परीक्षा पास कर बने हैं और हमे इतना पैसा नहीं मिलता जीतना ऐ लोग मांग रहे हैं।

प्लांट के मैनेजर और प्रबंधक पर अपराध दर्ज

जिस प्लांट में हादसा हुआ उसका नाम कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसकी शुरुआत 11 अगस्त 2020 को हुई थी। इसके डायरेक्टर संदीप अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, विशाल अग्रवाल और यश पोद्दार हैं। इस जमीन पटवारी रिकार्ड में आदित्य अग्रवाल के नाम पर है। इस प्लांट में 375 से अधिक मजदूर काम करते हैं। यहां आयरन से कच्चा लोहा बनाने काम होता है।

हादसे के बाद कलेक्टर के निर्देश पर उद्योग विभाग के अफसरों ने शुरुआती जांच की, जिसमें मैनेजर और प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। यहां साइलो में क्षमता से अधिक लोड किया गया था, जिसके कारण हादसा हुआ और जोखिम उठाना पड़ा। जबकि साइलो के कमजोर होने और हिलने की शिकायत मजदूरों के द्वारा 20 पहले किया गया था उसके बावजूद कोई भी उस पर ध्यान देना उचित नहीं समझे और उसी हालत में चलाते रहे जिसका यह परिणाम है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सरगांव पुलिस ने प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया और प्लांट के प्रबंधकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि, सालभर पहले शुरू हुए प्लांट में प्रबंधन ने प्रोडक्शन को शुरू करने में हड़बड़ी की है। बिना ट्रायल 20 दिन पहले ही साइलो को इंस्टॉल किया गया। इंस्टॉल भी कमजोर स्ट्रक्चर पर करने की बात सामने आई है।

साइलो इंस्टॉल करने के बाद बताया गया कि इसमें खराबी भी आई लेकिन फिर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। ओवरलोड के कारण साइलो का स्ट्रक्चर हिलने लगा था। इसे गुरुवार दोपहर क्रेन से ठीक किया जा रहा था तभी हादसा हो गया। इसी के नीचे सुपरवाइजर समेत कुछ कर्मचारी दब गए।

पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

प्लांट में हुए हादसे का शिकार सरकंडा जबड़ापारा निवासी इंजीनियर जयंत साहू भी हुए। जयंत साहू अपने परिवार के साथ पिछले 10 साल से जबड़ापारा में रहते थे। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ा बेटा आशीष (18 साल) इसी साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भोपाल गया है। छोटा बेटा आशुतोष (12 साल) जबड़ापारा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ाई करता है। जयंत साहू मूल रूप से ओडिशा के पास गंजाम के रहने वाले हैं।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप