EXPOSE संवाद में फर्जीवाड़ा : अयोग्य को बनाया ‘प्रकाशन विशेषज्ञ’…15 वर्षो से सिर्फ जांच, कार्यवाही सिफर

EXPOSE संवाद में फर्जीवाड़ा : अयोग्य को बनाया ‘प्रकाशन विशेषज्ञ’…15 वर्षो से सिर्फ जांच, कार्यवाही सिफर

EXPOSE : संवाद में फर्जीवाड़ा: अयोग्य को बनाया ‘प्रकाशन विशेषज्ञ’…15 वर्षो से सिर्फ जांच, कार्यवाही सिफर रायपुर : जनसम्पर्क विभाग की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद में प्रकाशन विशेषज्ञ पद पर अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। बताते है कि जिस व्यक्ति का चयन प्रकाशन विशेषज्ञ पद पर किया गया वह निर्धारित योग्यता को पूरा […]

EXPOSE : संवाद में फर्जीवाड़ा: अयोग्य को बनाया ‘प्रकाशन विशेषज्ञ’…15 वर्षो से सिर्फ जांच, कार्यवाही सिफ

रायपुर : जनसम्पर्क विभाग की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद में प्रकाशन विशेषज्ञ पद पर अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। बताते है कि जिस व्यक्ति का चयन प्रकाशन विशेषज्ञ पद पर किया गया वह निर्धारित योग्यता को पूरा ही नहीं करता, उसके बाद भी उसे चयनित किया गया। मामला छत्तीसगढ़ संवाद का है जहा अयोग्य व्यक्ति को प्रकाशन विशेषज्ञ पद पर लाभांवित किया गया है।

शिकायतों के अनुसार सब्यसाची कर प्रकाशन विशेषज्ञ के लिए निर्धारित योग्यता को पूरा नहीं करते उसके बाद भी चयनित किया गया और वे बीते 15 वर्षो से संवाद में पदस्थ है। राजनांदगांव के सदैव गुप्ता सहित आधा दर्जन से अधिक लोगो ने इसकी शिकायत पूर्व में मुख्यमंत्री और जनसंपर्क आयुक्त से किया था, जिस पर तत्कालीन आयुक्त ने तीन सदस्यीय समिति से शिकायत की जाँच कराई। समिति ने शिकायत को सही पाया और सब्यसाची कर पर कार्यवाही की अनुशंसा कर रिपोर्ट आयुक्त को भेजा था पर 15 वर्षो बाद भी उस पर अमल नहीं हो सका है। समिति में अपर संचालक जवाहरलाल दरियो, पूरनलाल वर्मा और स्वराज कुमार दास थे।
जाँच रिपोर्ट गायब-
सब्यसाची कर की फर्जी दस्तावेजों से नियुक्त होने की शिकायत रायपुर, राजनांदगांव और दिल्ली के आधा दर्जन लोगो द्वारा की गई। आरोप थे कि सब्यसाची के पास निर्धारित प्रिंटिंग और प्रकाशन में डिग्री/डिप्लोमा नहीं होने और प्रस्तुत दस्तावेज फेक है। शिकायत पर जाँच समिति ने सब्यसाची कर से शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जानकारी मांगी जिसमे आरोपों की पुष्टि हुई कि सब्यसांची के पास वांछित योग्यता नहीं है। समिति ने रिपोर्ट आयुक्त को भेजा पर वह आयुक्त को नहीं मिला और रिकॉर्ड से गायब हो गया। ऐसे में साल 2021 एडिशनल सीईओ ने दोबारा रिपोर्ट जाँच अधिकारी जवाहर दरियो से माँगा। अपर संचालक दरियो ने आयुक्त को सीलबंद लिफाफे में जाँच रिपोर्ट उपलब्ध कराया है। उसके बाद भी कार्यवाही लंबित है। इस संबंध में जाँच अधिकारी जेएल दरियो ने कहा कि
“आयुक्त को जाँच रिपोर्ट भेजा था, दोबारा मंगाने फिर से दिया हु..कार्यवाही आयुक्त करेंगे।”
छत्तीसगढ़ संवाद के एडिशनल सीईओ उमेश मिश्रा ने इस पुरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताया। वही सब्यसाची कर ने कहा कि
“लंबे समय से शिकायत हो रही है, मैंने मांगे सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिया हु.. इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है।”

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि