छत्तीसगढ़ क्राइम के मामले में यूपी बिहार को पछाड़ते हुए निकल गया आगे, दूध लेने निकले युवक का हुआ दिनदहाड़े अपहरण, आरोपियों ने पत्नी को फोन कर मांगी फिरौती, पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार

छत्तीसगढ़ क्राइम के मामले में यूपी बिहार को पछाड़ते हुए निकल गया आगे, दूध लेने निकले युवक का हुआ दिनदहाड़े अपहरण, आरोपियों ने पत्नी को फोन कर मांगी फिरौती, पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिला मुख्यालय के चंदनिया पारा में रहने वाले युवक का कल सुबह अपहरण हो […]

छत्तीसगढ़ क्राइम के मामले में यूपी बिहार को पछाड़ते हुए निकल गया आगे, दूध लेने निकले युवक का हुआ दिनदहाड़े अपहरण, आरोपियों ने पत्नी को फोन कर मांगी फिरौती, पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिला मुख्यालय के चंदनिया पारा में रहने वाले युवक का कल सुबह अपहरण हो गया। युवक महेंद्र शर्मा की पत्नी के मोबाइल में फोन कर अपहरण करने वालों ने फिरौती की मांग किया है । घटना की रिपोर्ट परिजनों ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाया है ।लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

जांजगीर के चंदनिया पारा में 5 माह पहले कोरबा के जिल्गा गांव से आकर फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले 30 वर्षीय युवक महेंद्र शर्मा कल सुबह दूध लेने के लिए घर से निकाला था, लेकिन दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा। इससे उसकी पत्नी ने परिजनों से फोन कर जानकारी चाही और अपनी सास से भी मामले में चर्चा की, लेकिन घर परिवार और दोस्तों से कोई खबर नहीं मिलने पर चिंतित थी।

Read More भारतमाला घोटाला: राजस्व महकमे में हड़कंप, अधूरी जांच करने वाले अफसर भी फंसे, अब बड़े मगरमच्छों की बारी

दोपहर में उसके मोबाइल में फोन आया, जिसमें आरोपियों ने महेंद्र शर्मा की किडनैपिंग की जानकारी दी और पैसे की मांग की। किडनैपिंग की खबर सुनने के बाद महेंद्र की पत्नी ने अपनी सास और परिजनों को मामले की जानकारी दी और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

Read More त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत

मां से 9 बजे महेंद्र की हुई थी बात
महेंद्र की अपहरण की सूचना पाकर कोरबा जिल्का गांव से जांजगीर पहुंची उषा शर्मा ने बताया कि उसकी बहू ने फोन पर अपहरण की जानकारी दी. बहू ने बताया कि महेंद्र सुबह से दूध लेने के लिए निकला है और वापस नहीं लौटा है. दोपहर में एक फोन आया था, जिसमें अपहरण कर पैसे की डिमांड करने की जानकारी दी. कोरबा से सीधा कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाने आए हैं.

पुलिस ने मामले में साधी चुप्पी
जिला मुख्यालय से 30 वर्षीय युवक के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

Tags:

Latest News

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत