छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कलेक्टर कार्यालय और बंगले में ईडी का छापा ,ऐसे में कैसे “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” ? पूछने लगी जनता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कलेक्टर कार्यालय और बंगले में ईडी का छापा ,ऐसे में कैसे “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” ? पूछने लगी जनता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कलेक्टर कार्यालय और बंगले में ईडी का छापा ,ऐसे में कैसे “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” ? पूछने लगी जनता रायगढ़ / रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्यालय और कलेक्टर साहिबा के बंगले में ईडी की छापेमार कार्यवाही हुई है | ईडी की 4 टीम ने कलेक्टर रानू साहू के […]


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कलेक्टर कार्यालय और बंगले में ईडी का छापा ,ऐसे में कैसे “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” ? पूछने लगी जनता


रायगढ़ / रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्यालय और कलेक्टर साहिबा के बंगले में ईडी की छापेमार कार्यवाही हुई है | ईडी की 4 टीम ने कलेक्टर रानू साहू के काले कारनामो को खंगालना भी शुरू कर दिया है | ईडी की टीम ने उनके सरकारी बंगले समेत कई ठिकानो में एक साथ छापेमारी की है | छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार ईडी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों की कथनी और करनी को आम जनता के सामने ला दिया है | बताया जाता है कि रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय में CRPF की मौजूदगी में ईडी ने छपा मारा है |

उसके अफसरों ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग और खनिज विभाग में एक साथ दबिश दी है | कलेक्टर के बंगले में भी पड़ताल जारी है | बताया जाता है कि पिछले 40 घंटो से अपने दफ्तर और बंगले से गायब रही कलेक्टर रानू साहू भी अचानक प्रगट हो गई है | बताय जाता है कि मुख्यालय से नादरादगी के मामले में अपना बचाव करते हुए उन्होंने कहा है कि मेडिकल रीजन से वे बाहर गई हुई थी |

Read More छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन को धार देने की तैयारी! जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा

उधर कलेक्टर दफ्तर और सरकारी बंगले में छापेमारी के अलावा ईडी ने रानू साहू के कई और ठिकानो पर दबिश दी है | बताया जाता है कि रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी की काला बाजारी में हिस्सेदार दर्जन भर अफसरों और कारोबारियों से ईडी की पूछताछ जारी है | इधर ईडी ने वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई समेत उनके साथी कोल माफियाओ को रायपुर की अदालत में पेश किया | ईडी ने इन्हे रिमांड में लिया है | माना जा रहा है कि 3 अन्य अफसरों पर गिरफ़्तारी का खतरा मंडरा रहा है |

Read More 7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप

ये अफसर राज्य प्रशासनिक सेवा के बताये जाते है | जानकारी के मुताबिक सूर्यकांत गिरोह से जुड़े कुछ अफसरों के खिलाफ ईडी को पुख्ता सबूत हासिल हुए है | सूत्रों के मुताबिक आईटी-ईडी की 8 नई टीम मुंबई,दिल्ली,कोलकाता और बेंगलुरु से रायपुर आने की खबर है | अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि आने वाले दिनों कई आईएएस और आईपीएस अफसरों के अलावा बड़े कारोबारी भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के हथ्थे चढ़ सकते है

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी