महिलाओं में पीसीओडी होने के बाद कौन से 4 लक्षण जरूर दिखते हैं?

महिलाओं में पीसीओडी होने के बाद कौन से 4 लक्षण जरूर दिखते हैं?

आज के समय में महिलाओं में PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तनाव, हॉर्मोनल असंतुलन, गलत खानपान और शारीरिक एक्टिविटी की कमी. यह एक हॉर्मोनल समस्या है, जो शरीर के कई कार्यों को प्रभावित कर सकती है. PCOD होने के बाद शरीर में अंदरूनी बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिनका असर धीरे-धीरे बाहर भी दिखाई देने लगता है.

कई बार महिलाएं इन बदलावों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है. बदलती दिनचर्या और खानपान की आदतें भी इस समस्या को बढ़ावा दे रही हैं. समय रहते ध्यान न देने पर यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि इसके कारणों को समझा जाए और शुरुआती संकेतों के प्रति सतर्क रहा जाए, ताकि समय पर सही कदम उठाए जा सकें.

PCOD होने के बाद जरूर दिखते हैं ये 4 लक्षण
डॉ. बताती हैं कि PCOD होने के बाद शरीर में कुछ आम लक्षण दिखाई देने लगते हैं. सबसे पहले पीरियड्स का असामान्य होना या लंबे समय तक न आना एक बड़ा संकेत हो सकता है. इसके अलावा, अचानक वजन बढ़ना या कम न होना भी आम समस्या है.

Read More Medicine Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना पड़ सकता है भारी! किडनी से लेकर लिवर तक को हो सकता है नुकसान

चेहरे, ठोड़ी या शरीर के अन्य हिस्सों पर अनचाहे बाल बढ़ना और मुंहासों की समस्या भी इसके संकेत हो सकते हैं. कई महिलाओं को बाल झड़ने या बाल पतले होने की समस्या भी होने लगती है. ये सभी लक्षण हॉर्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं और समय रहते इन पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि समस्या को बढ़ने से रोका जा सके.

Read More ब्लड शुगर हाई रहता है तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स! एक्सपर्ट ने बताए हेल्दी ड्रिंक्स, प्रोटीन और गुड फैट्स के विकल्प

किसको PCOD का ज्यादा खतरा?
जिन महिलाओं की लाइफस्टाइल खराब है, उनमें PCOD का खतरा ज्यादा होता है, जैसे जो महिलाएं ज्यादा जंक फूड खाती हैं, शारीरिक एक्टिविटी कम करती हैं या अधिक तनाव में रहती हैं, उनमें यह समस्या जल्दी हो सकती है. इसके अलावा, जिनकी फैमिली हिस्ट्री में PCOD या हॉर्मोनल समस्याएं रही हैं, उन्हें भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है. मोटापा और नींद की कमी भी इस खतरे को बढ़ा सकती है.

कैसे करें बचाव?
PCOD से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. संतुलित डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां और प्रोटीन शामिल हों. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और वजन को कंट्रोल रखें. तनाव कम करने की कोशिश करें और पर्याप्त नींद लें. समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराना भी जरूरी है, ताकि समस्या को शुरुआती चरण में ही कंट्रोल किया जा सके.

Tags:

Latest News

1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर 1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट का खेल: अब ट्रेजरी से जुड़ेगा हाजिरी सिस्टम, पोस्टिंग वाले अस्पताल से ही लगेगी अटेंडेंस, गायब रहे तो कटेगा वेतन
70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में