राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं

राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं

रायपुर |राजधानी रायपुर की आबादी जिस तेजी से बढ़ रही है, उस गति से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अब भी अधूरा ही नजर आता है। आज भी शहर के चार प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। बिरगांव, गुढ़ियारी, खोखोपारा और आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में स्थित इन केंद्रों पर शहर के करीब छह लाख लोगों की प्राथमिक और आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों का पूरा भार है। यहां नियमित रूप से प्रसूति और परिवार नियोजन जैसे ऑपरेशन तो किए जा रहे हैं, लेकिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने की जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद हैं। इसी कारण कई बार सामान्य माने जाने वाले ऑपरेशन भी एक बड़ी चुनौती बन जाते हैं।

रेफर करने की मजबूरी  जान का भी जोखिम

इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार संस्थागत प्रसव और सर्जरी हो रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यदि ऑपरेशन टेबल पर मरीज को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ जाए, तो इन केंद्रों के पास इसे तत्काल उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। ब्लड स्टोरेज की सुविधा न होने के कारण, गंभीर स्थिति में मरीज को मेकाहारा या किसी अन्य बड़े अस्पताल में रेफर करना ही एकमात्र विकल्प बचता है। रेफर करने की इस प्रक्रिया में उपचार में देरी का जोखिम रहता है और मरीज की जान जाने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Read More शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन केंद्रों की भूमिका अब केवल ओपीडी तक सीमित नहीं रह गई है। जिस अनुपात में इन केंद्रों पर सर्जरी की संख्या बढ़ी है, उसी अनुपात में संसाधनों को विकसित करना अनिवार्य है। वर्तमान में इन स्वास्थ्य केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिन चीजों की सबसे अधिक आवश्यकता है, उनका भारी अभाव है:

Read More बिलासपुर हिंसा: फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, कहा- ‘मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा’, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

 ब्लड स्टोरेज यूनिट: ऑपरेशन के दौरान अगर अचानक खून की जरूरत पड़े, तो तत्काल रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था अस्पताल में नहीं है।

 प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ किसी भी गंभीर और आपातकालीन स्थिति को सुरक्षित ढंग से संभालने के लिए दक्ष कर्मचारियों की तैनाती पूरी नहीं है।

 जीवन रक्षक उपकरण: आपात स्थिति में मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे स्थिर रखने और जान बचाने वाले आधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।

अनहोनी का इंतजार कर रहा स्वास्थ्य विभाग?

चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने यह स्पष्ट किया है कि ब्लड बैंक, प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन उपकरण जैसी सुविधाएं अब अस्पतालों के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं हैं, बल्कि यह बुनियादी आवश्यकता बन चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द से जल्द सर्वसुविधायुक्त बनाना चाहिए। जब तक इन केंद्रों में आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होंगी, तब तक मरीजों को सुरक्षित इलाज का भरोसा नहीं दिया जा सकता और बड़े अस्पतालों पर भी रेफरल मरीजों का अनावश्यक बोझ बढ़ता रहेगा।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब   निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  
पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार