देश में फिर कोरोना ने दी दस्तक: आंध्र, महाराष्ट्र के बाद बिहार में मिले नए केस, पिता-बेटी पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

देश में फिर कोरोना ने दी दस्तक: आंध्र, महाराष्ट्र के बाद बिहार में मिले नए केस, पिता-बेटी पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद अब बिहार में भी कोविड-19 ने चिंता बढ़ा दी है। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 35 वर्षीय बेटी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। दोनों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई जांच
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बुजुर्ग की तबीयत 15 जुलाई को खराब हुई थी। शुरुआत में उन्होंने एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया, लेकिन कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया। रविवार को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी RT-PCR जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल उनके संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू की। इसी दौरान उनकी 35 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।

अस्पताल में निगरानी, संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू
अस्पताल अधीक्षक डॉ. एच.पी. दुबे ने बताया कि दोनों मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है और जिला कार्यक्रम प्रबंधक को मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More Mangala Express Food Poisoning: पैंट्रीकार का खाना खाने के बाद 30 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खंडवा में 50 मिनट रुकी ट्रेन; 5 की हालत गंभीर

जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
भागलपुर जिला प्रशासन ने भी दोनों मामलों की आधिकारिक पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी के अनुसार, दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Read More Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार

लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक घबराहट से बचें, लेकिन कोरोना को लेकर लापरवाही भी न बरतें। यदि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह लें। अधिकारियों का कहना है कि समय पर पहचान, इलाज और आवश्यक सावधानियों से संक्रमण के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। बिहार में सामने आए इन नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और अन्य जिलों को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन