रोज़ पानी कम पीने की आदत बना सकती है आपको किडनी स्टोन का मरीज

रोज़ पानी कम पीने की आदत बना सकती है आपको किडनी स्टोन का मरीज

कई लोगों को दिनभर में कम पानी पीने की आदत होती है. भागदौड़ भरी ज़िंदगी, काम का दबाव और प्यास न लगना इसकी बड़ी वजह बन जाता है. अक्सर लोग इसे सामान्य मान लेते हैं और इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन शरीर को पर्याप्त पानी न मिलना कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है. पानी शरीर से गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, लेकिन जब इसकी मात्रा कम हो जाती है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं. धीरे-धीरे यह समस्या बढ़कर किडनी स्टोन का रूप ले सकती है. ऐसे में कम पानी पीने की आदत को हल्के में नहीं लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि कम पानी पीने की आदत कैसे किडनी स्टोन का कारण बनती है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं.

कम पानी पीने की आदत कैसे किडनी स्टोन का कारण बनती है?
डॉ. बताते हैं कि जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो पेशाब की मात्रा कम हो जाती है. इससे किडनी में मौजूद मिनरल्स और नमक ठीक से बाहर नहीं निकल पाते और धीरे-धीरे जमने लगते हैं. यही जमा हुए तत्व आगे चलकर किडनी स्टोन का रूप ले लेते हैं. लगातार कम पानी पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है, जिससे स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है. जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है, जो बहुत कम तरल पदार्थ लेते हैं या ज्यादा नमक और प्रोटीन वाली डाइट लेते हैं, उनमें खतरा ज्यादा रहता है. इसके अलावा, लंबे समय तक पेशाब रोकना और सर्दियों में कम पानी पीना भी किडनी स्टोन के रिस्क फैक्टर माने जाते हैं.

क्या हैं पानी की कमी के लक्षण?
पानी की कमी होने पर शरीर कई संकेत देने लगता है. बार-बार थकान महसूस होना, मुंह सूखना और सिरदर्द आम लक्षण हैं. पेशाब का रंग गहरा पीला होना भी डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है. कुछ लोगों को चक्कर आना, कब्ज की समस्या और त्वचा का रूखापन महसूस होता है. अगर लंबे समय तक पानी की कमी बनी रहे, तो किडनी से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं और पेट या कमर के निचले हिस्से में दर्द भी हो सकता है.

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

कैसे करें बचाव

Read More Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च

  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • प्यास न लगे तब भी पानी पीने की आदत डालें.
  • सर्दियों में भी पानी कम न करें.
  • ज्यादा नमक और जंक फूड से बचें.
  • पेशाब रोकने की आदत छोड़ें.
  • परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.
Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला