केसर असली है या नकली, कैसे करें पहचान? ये तरीके आएंगे काम

केसर असली है या नकली, कैसे करें पहचान? ये तरीके आएंगे काम

How To Identify Real Saffron : केसर अपनी खुशबू, रंग और औषधीय गुणों की वजह से जानी जाती है. इसके न्यूट्रिशन और फायदे इतने हैं कि, ये दुनिया के सबसे महंगे मसालों में एक गिनी जाती है. केसर का इस्तेमाल न सिर्फ खाने की रंगत और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. बल्कि इसे लोग स्किनकेयर और औषधीय कारणों की वजह से इस्तेमाल करते हैं. कोई दूध में केसर मिलाकर पीता है, तो कोई स्वीट डिशेज में इसके धागे डाल रंगत और खुशबू को बढ़ाता है. केसर के 2-3 धागे ही काफी होते हैं. यही वजह है कि, केसर सबसे ज्यादा महंगी बिकती है.

हालांकि, महंगी होने की वजह से अब मार्केट में नकली केसर और केसर में कई चीजों की मिलावट की जा रही है. जो न सिर्फ स्वाद और रंगत को बिगाड़ती है बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि, केसर खरीदने से पहले इसकी जांच कर लें. चलिए आपको बताते हैं असली केसर की पहचान करने के कुछ आसान तरीके.

असली केसर की पहचान करने के 5 तरीके
पानी में डालकर करें चेक: केसर के कुछ धागे ही पानी और दूध में हल्का पीला रंग ला देते हैं. ऐसे में आप केसर के कुछ धागों को गर्म पानी में डालें. अगर कुछ देर बाद पानी का रंग हल्का पीला या गोल्डन होता है तो केसर असली है. लेकिन अगर रंग लाल आया है तो केसर नकली हो सकती है.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

टेस्ट करके चेक करें : केसर को आप आगे के दांतों से चबाकर भी टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए कुछ केसर के धागे लें और आगे के दांतों से इसे चबाएं. अगर केसर का टेस्ट कड़वा आता है तो ये असली है. लेकिन इसका टेस्ट कड़वा नहीं या हल्का मीठापन है तो हो सकता है केसर में मिलावट की गई है.

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

खुशबू से करें पहचान : आप खुशबू से भी केसर की पहचान कर सकते हैं. दरअसल, असली केसर की खुशबू बहुत तेज होती है. लेकिन अगर केसर नकली या मिलावटी है तो उसमें खुशबू काफी कम होती है.

पेपर टेस्ट करें : केसर की पहचान करने के लिए एक पेपर लें और उसपर केसर के धागे रखें. अब ऊपर से थोड़ा पानी डालें. अगर केसर का रंग लाल निकलता है तो वो नकली है. क्योंकि असली केसर का रंग नेचुरल होता है और धीरे-धीरे रंग छोड़ता है.

केसर में किन-किन चीजों की होती है मिलावट?
केसर का मार्केट प्राइज देखें तो, असली केसर आपको 1200 से 1500 रुपये की 5 ग्राम मिलेगी. लेकिन वहीं, नकली केसर 300 रुपये से 500 रुपये में मिल जाएंगी. केसर में कई चीजों की मिलावट की जाती है. मिलावटखोर इसमें भुट्टे के सूखे रेशे, कुसुम (Safflower), गेंदा (Marigold), अनार के रेशे, रेशम के धागे, हल्दी, शहद, और आर्टिफिशियल रंग (जैसे टार्ट्राज़िन, एरिथ्रोसीन, सूडान डाई) जैसी चीजों की मिलावट की जाती है.

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच