स्किन पर दिखने वाले ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत

स्किन पर दिखने वाले ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत

आज के समय में डायबिटीज के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यह बीमारी अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा पीढ़ी भी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है. आमतौर पर डायबिटीज को अनकंट्रोल्ड ब्लड शुगर लेवल से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है, जिसमें स्किन भी शामिल है. जब लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहता है, तो शरीर में खून के फ्लो और नमी का संतुलन प्रभावित होने लगता है. इससे त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा कमजोर पड़ जाती है और स्किन से जुड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं.

कई बार स्किन से जुड़े बदलाव धीरे-धीरे होते हैं, इसलिए लोग इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि स्किन पर दिखने वाले संकेत डायबिटीज की शुरुआती चेतावनी भी हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि इन संकेतों को समय रहते समझा जाए. आइए जानते हैं कि डायबिटीज की वजह से स्किन पर कौन-से लक्षण दिखते हैं.

डायबिटीज से स्किन पर कौन-से लक्षण दिखते हैं?
डॉ. बताते हैं कि डायबिटीज की स्थिति में स्किन पर कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं. त्वचा का जरूरत से ज्यादा रूखा होना एक आम समस्या है, क्योंकि शरीर में नमी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोगों को बार-बार खुजली या जलन महसूस हो सकती है. स्किन पर गहरे रंग के पैच, खासतौर पर गर्दन, बगल या जांघों के आसपास दिखना भी एक संकेत हो सकता है.

Read More Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान

छोटे कट या घाव का देर से भरना डायबिटीज से जुड़ा अहम लक्षण माना जाता है. इसके अलावा बार-बार फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन होना, स्किन पर फोड़े-फुंसी निकलना या लालपन रहना भी देखा जा सकता है. ये सभी बदलाव इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शरीर के अंदर शुगर लेवल संतुलन में नहीं है और स्किन उसका रिएक्शन दिखा रही है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

क्या करें?
अगर स्किन पर ऐसे बदलाव लगातार नजर आ रहे हैं, तो सबसे पहले ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए. डायबिटीज कंट्रोल में रखने के लिए संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से दवाएं लेना जरूरी है. स्किन को साफ और मॉइश्चराइज रखना भी मददगार होता है.

बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें और हल्के, स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स चुनें. किसी भी तरह के इंफेक्शन या घाव को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी जरूरी

  • रोज ब्लड शुगर लेवल की जांच करें.
  • पर्याप्त पानी पिएं.
  • स्किन को सूखा न रहने दें.
  • किसी भी नए स्किन बदलाव पर डॉक्टर से सलाह लें.
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार