आधा-अधूरा इस्तीफा क्या देना, पुरे मंत्री मंडल से हट ही जाएं… टीएस सिंहदेव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का तीखा प्रहार

आधा-अधूरा इस्तीफा क्या देना, पुरे मंत्री मंडल से हट ही जाएं… टीएस सिंहदेव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का तीखा प्रहार  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता और अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के स्वयं भू राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार बघेल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आधा अधूरा इस्तीफा न दें। यदि सरकार […]

आधा-अधूरा इस्तीफा क्या देना, पुरे मंत्री मंडल से हट ही जाएं… टीएस सिंहदेव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का तीखा प्रहार

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता और अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के स्वयं भू राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार बघेल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आधा अधूरा इस्तीफा न दें। यदि सरकार में नहीं रहना है तो पूरी तरह से इस्तीफा दें। सिंहदेव को प्रदेश सरकार और उसके कामकाज पसंद नहीं है तो पूरी तरह से इस्तीफा देकर अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनको एक बात मंजूर है, लेकिन दूसरी बात मंजूर नहीं। इस तरह का इस्तीफा गलत है। दरअसल, नंदकुमार बघेल कोरिया जिले के प्रवास पर आए थे। इस दौरान मनेंद्रगढ़ के रेस्ट हाउस में टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने पर मीडियो को यह बयान दिया।

मीडिया से चर्चा के दौरान नंदकुमार बघेल ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ विवाद बयान टिप्पणी भी कर दी। उन्होंने एक वर्ग विशेष को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमें अछूत मानते हैं, उनका पैर पडऩा पड़ता है। वे विदेशी हैं और 6 हजार साल पहले रूस, साइबेरिया से आए हैं। वे गाय का दूध नहीं पीते हैं, वे रस पीते हैं। गाय का रस पीने वालों से हम नफरत करते हैं। जैसे गोरस से गोड़से हैं और गोड़से ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। गोली लगने के बाद गांधीजी ने गोड़से के लिए कहा था कि उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फांसी दी। बता दें कि नंदकुमार बघेल भले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता हैं, लेकिन दोनों के विचार नहीं मिलते। सीएम भूपेश बघेल कई बार सार्वजनिक रूप से इस बात को बोल चुके हैं।

विवादित बयान पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार 

Read More अंबिकापुर पटाखा गोदाम अग्निकांड आईजी की फटकार के बाद जागी पुलिस मुकेश अग्रवाल पर गैर जमानती धाराएं दर्ज

नंदकुमार बघेल कई बार अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं। सितंबर-2021 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम यह आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे, क्योंकि वे विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए। उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें। इस बयान का ब्राह्मण समाज ने विरोध किया था। समाज द्वारा रायपुर के डीडी नगर थाने FIR दर्ज कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्हें रायपुर कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। उस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि पिता होने के नाते उनका पूरा सम्मान है, लेकिन किसी समाज के खिलाफ अगर बात कही गई है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योंकि कानून से ऊपर कोई नहीं है। ( तो क्या इस बार फिर से उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्यवाही करेंगे भूपेश बघेल देखने वाली बात है जिस तरह उन्होंने पहले अपने ब्यान में कहा था।या फिर उत्तर प्रदेश पुलिस के डर कर गिरफ्तार किया गया था।

Read More सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Pune Crime Shocker: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग तेज
West Bengal Re-Polling 2026: गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 36.99% मतदान
Supreme Court on EC Petition: ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर अविश्वास सही नहीं’, TMC की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को राहत
Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप
सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार
Emergency Mobile Alert Test: देशभर में एक साथ बजा सायरन, NDMA ने किया पब्लिक सेफ्टी सिस्टम का ट्रायल
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Raipur IPL 2026: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग, फैंस के लिए बड़ी अपडेट
Train Alert: बिलासपुर जोन में मेगा ब्लॉक का असर, 10 ट्रेनें रद्द, कई रूट बदले; 3 मई से 22 मई तक सफर से पहले जरूर चेक करें अपडेट
बिलासपुर में ICICI बैंक घोटाला: डिप्टी ब्रांच मैनेजर पर 1.38 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ग्राहकों का सोना बदलकर फरार
Drive और iCloud के भरोसे नहीं रहेगा WhatsApp! लाएगा खुद का क्लाउड स्टोरेज सिस्टम