Reel बनाओ, Dhamtari चमकाओ: युवाओं के लिए डिजिटल टूरिज्म फेस्ट की शुरुआत, जाने क्या है ?

Reel बनाओ, Dhamtari चमकाओ: युवाओं के लिए डिजिटल टूरिज्म फेस्ट की शुरुआत, जाने क्या है ?

कुरुद। धमतरी की वादियां अब सिर्फ आंखों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि सोशल मीडिया पर छा जाएंगी। जिले की प्राकृतिक खूबसूरती को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने रील और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आगाज कर दिया है। 17 से 24 अप्रैल तक चलने वाला यह आयोजन युवाओं के लिए किसी क्रिएटिव फेस्ट से कम नहीं है।

इस अनोखे अभियान में हर वह व्यक्ति हिस्सा ले सकता है, जिसके पास कैमरा और धमतरी के प्रति लगाव है। प्रतियोगिता का थीम 'धमतरी जिले के पर्यटन क्षेत्र' रखा गया है, जिसमें प्रतिभागी गंगरेल बांध की लहरों, सिहावा की पहाड़ियों, रुद्री के नजारों, घने जंगलों और झरनों की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

जनता तय करेगी विजेता
इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत इसका चयन तरीका है। किसी जज पैनल के बजाय सोशल मीडिया यूजर्स ही निर्णायक होंगे। चयनित फोटो और रील को 'Yuva Fest' के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया जाएगा और जिस एंट्री को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट मिलेंगे, वही विजेता बनेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

प्रतियोगिता में ऐसे लें भाग 

Read More डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड

  • भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपनी फोटो या रील सीधे
    व्हाट्सएप नंबर +91 6268 520 889 पर भेजनी होगी।
  • अंतिम तिथि 24 अप्रैल तय की गई है।

धमतरी बनेगा डिजिटल टूरिस्ट हब
जिला प्रशासन का मानना है कि यह प्रतियोगिता केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि धमतरी की ब्रांडिंग का बड़ा जरिया है। इससे जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, वहीं जिले के पर्यटन स्थलों को देश-विदेश तक नई पहचान भी मिलेगी। तो देर किस बात की, कैमरा ऑन कीजिए, 

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल