EOW को मिली निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी रही सुपर सी एम सौम्या चौरसिया की 4 दिन की रिमांड…….कोल स्कैम मामले में 27 मई तक EOW /ACB करेगी पूछताछ

EOW को मिली निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी रही सुपर सी एम सौम्या चौरसिया की 4 दिन की रिमांड…….कोल स्कैम मामले में 27 मई तक EOW /ACB करेगी पूछताछ

EOW को मिली निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी रही सुपर सी एम सौम्या चौरसिया की 4 दिन की रिमांड…….कोल स्कैम मामले में 27 मई तक EOW /ACB करेगी पूछताछ रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस में ACB/EOW को रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांड मिल गई है। दोनों को […]

EOW को मिली निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी रही सुपर सी एम सौम्या चौरसिया की 4 दिन की रिमांड…….कोल स्कैम मामले में 27 मई तक EOW /ACB करेगी पूछताछ

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस में ACB/EOW को रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांड मिल गई है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर EOW की टीम रायपुर स्पेशल कोर्ट पहुंची थी। यहां टीम ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी हालांकि कोर्ट से 5 दिन की ही रिमांड मिली है।

EOW अब 27 मई तक दोनों से कोयला घोटाला केस में पूछताछ करेगी। इससे पहले तक निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थीं। गुरुवार को जज अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट ने दोनों की रिमांड EOW को सौंप दी है।

Read More मछली चोरी का विरोध करना चौकीदार को पड़ा महंगा, खेत में मिली लाश, आरोपी फरार

बचाव पक्ष के वकील ने कहा- रिमांड के लिए कोई पुख्ता तथ्य नहीं

Read More छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

बचाव पक्ष के वकील फैजल रिज़वी ने कहा कि, EOW ने गिरफ्तारी के बाद एप्लीकेशन लगाई है, उन्होंने मांग की है कि 5 जून तक रिमांड दी जाए। इसका हमने विरोध किया है। हमने कहा है कि, ED के केस में एक की बेल हो गई है और रानू साहू की बेल सुप्रीम कोर्ट में लगी हुई है।

वहीं सौम्या चौरसिया की बेल पर भी हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है इस वजह से ही फिर गिरफ्तारी की जा रही है। रिमांड मांगने के लिए भी कुछ पुख्ता तथ्य पेश नहीं किए गए हैं। 3 दिन तक पहले ही पूछताछ हो चुकी है इसलिए हमने रिमांड पर आपत्ति जताई है।

पहले भी जेल में भी हो चुकी है पूछताछ

इससे पहले भी विशेष कोर्ट 5 दिन और फिर 3 दिन के लिए पूछताछ की अनुमति दे चुकी है। तब टीम ने रायपुर सेंट्रल जेल में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक और उसके बाद 4 से 7 अप्रैल तक पूछताछ की थी। इसी मामले में जेल में बंद निलंबित IAS समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग और सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB-EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। वहीं, इस मामले में ACB की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

कोल स्कैम मामले में अब तक क्या कार्यवाही हुआ

ED ने इस मामले में अब तक कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में काम करने वाली अधिकारी सौम्या चौरसिया, IAS समीर विश्नोई समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 222 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है और इस पूरे मामले की जांच जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा इसे प्रदेश का बड़ा आर्थिक अपराध मानते हुए ACB में शिकायत दर्ज कराई थी।

कोल मामले में इन पर है अपराध दर्ज

कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री
देवेंद्र यादव, विधायक
अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक
गुलाब कमरो, पूर्व विधायक
शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक
चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक
यूडी मिंज, पूर्व विधायक
समीर विश्नोई, निलंबित IAS
रानू साहू, निलंबित IAS
सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय
संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी

सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी
मनीष उपाध्याय
रौशन कुमार सिंह
निखिल चंद्राकर
राहुल सिंह
पारिख कुरें
मोइनुद्दीन कुरैशी
वीरेंद्र जायसवाल
रजनीकांत तिवारी
हेमंत जायसवाल
जोगिंदर सिंह
नवनीत तिवारी
दीपेश टांक
देवेंद्र डडसेना
राहुल मिश्रा
रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता, कांग्रेस
विनोद तिवारी, पीईपी
इदरीश गांधी, पीईपी
सुनील कुमार अग्रवाल
जय
चंद्रप्रकाश जायसवाल
लक्ष्मीकांत तिवारी
समझें क्या है कोल और शराब स्कैम?

ED की टीम छत्तीसगढ़ में कोल और शराब से जुड़े स्कैम की जांच कर रही है। यह करीब 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें कई IAS अफसरों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इसके अलावा कई कारोबारी भी जेल में हैं। अब इसमें पूर्व मंत्री भी फंसते दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ED की जांच के दायरे में रहे। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए। ED ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है।
कोल परिवहन में कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। ये वसूली सिंडीकेट करता था, सिंडिकेट के लोगों के नाम पर ही FIR हुई है।

Tags:

Latest News

आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आगाज: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई समेत दिवंगत विभूतियों को दी श्रद्धांजलि, 17 जुलाई तक चलेंगी कार्यवाही, देखें लाइव