CM साय का बड़ा बयान: UCC पर दिया बड़ा संकेत, पेपर लीक पर दोहराई सख्ती; कांग्रेस के धरने पर भी साधा निशाना

CM साय का बड़ा बयान: UCC पर दिया बड़ा संकेत, पेपर लीक पर दोहराई सख्ती; कांग्रेस के धरने पर भी साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कर्नाटक दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में समान नागरिक संहिता (UCC), पेपर लीक विवाद, कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने और कानून-व्यवस्था सहित कई अहम मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि पेपर लीक मामलों में केंद्र सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात दोहराई।

कर्नाटक में स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका कर्नाटक दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा है। इस दौरान वे सत्य साईं ग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात और अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

पेपर लीक पर PM मोदी की पहल की सराहना
पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का गंभीर विषय है और केंद्र सरकार इसे पूरी प्राथमिकता के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Read More अफीम केस में पूर्व BJP नेता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से जमानत; ‘खेत में मौजूद नहीं थे’ बना अहम आधार

कांग्रेस के धरने पर तीखा हमला
रायपुर में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल

UCC को लेकर दिया बड़ा संकेत
समान नागरिक संहिता (UCC) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली समिति अपनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं, तो आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र में UCC से संबंधित विधेयक या प्रस्ताव लाया जा सकता है।

सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन, कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दोहराया कि चाहे पेपर लीक का मामला हो या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई घटना, सरकार किसी भी तरह की अनियमितता या हिंसा के प्रति सख्त रुख अपनाएगी।

Tags:

Latest News

दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह
सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?
अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर
‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार
CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल
NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत
कपलिंग टूटी और चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, जांजगीर-नैला स्टेशन पर मचा हड़कंप; रेल परिचालन प्रभावित
नाबालिग से जुड़े अपराध में पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज, SP अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन; TI और ASI सस्पेंड