'हम होर्मुज पार कर चुके हैं'... परिवार को भेजा आखिरी मैसेज, कुछ ही देर बाद ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत

'हम होर्मुज पार कर चुके हैं'... परिवार को भेजा आखिरी मैसेज, कुछ ही देर बाद ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक बार फिर भारतीय नाविक की जान चली गई। साइप्रस के झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में महाराष्ट्र के पुणे निवासी मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत की पुष्टि हुई है। इस दुखद घटना ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरे देश को झकझोर दिया है। सबसे भावुक बात यह रही कि मौत से कुछ ही समय पहले हेरंब ने अपने परिवार को एक संदेश भेजकर बताया था कि जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित पार कर लिया है। किसी को अंदाजा नहीं था कि यही उनका आखिरी संदेश साबित होगा।

आखिरी मैसेज बन गया अंतिम याद
परिजनों के अनुसार, हेरंब ने परिवार को भेजे अपने अंतिम संदेश में लिखा था कि जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुका है और सब कुछ सामान्य है। इसके बाद परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। कुछ समय बाद जहाज पर हमले की खबर सामने आई और फिर कई घंटे की अनिश्चितता के बाद आज उनके निधन की पुष्टि हुई। परिवार को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित लौट आएंगे, लेकिन यह इंतजार हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

जहाज पर कई भारतीय सवार थे
जानकारी के अनुसार, GFX Galaxy नामक मर्चेंट शिप पर कई भारतीय नागरिक भी तैनात थे। हमला ओमान के तट के समीप हुआ, जिसके बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई। विदेश मंत्रालय ने पहले बताया था कि जहाज पर मौजूद 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय लंबे समय तक लापता बताया गया। बाद में हेरंब करमरकर की मौत की पुष्टि होने से परिवार और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

Read More रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन

परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
हेरंब करमरकर के ससुर ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अंतिम दर्शन कर सके। परिजनों ने कहा कि हेरंब वर्षों से मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे थे और हमेशा अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते थे। परिवार अब सरकार से हरसंभव सहयोग की उम्मीद कर रहा है।

Read More नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती

भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में
ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह ओमान के अधिकारियों, जहाज प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों के लगातार संपर्क में है। दूतावास ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा शव को भारत लाने की प्रक्रिया में भी आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

लगातार बढ़ रहा समुद्री तनाव
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी इस मार्ग से गुजर रहे दो वाणिज्यिक जहाजों पर हमला हुआ था, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इन घटनाओं के बाद भारत सरकार ने ईरान के उप राजदूत (डिप्टी एंबेसडर) को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई थी।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। इस क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के साथ-साथ भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। भारत लगातार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है।

Tags:

Latest News

पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी
छत्तीसगढ़ में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, बीच में कोर्स छोड़ने पर लौटानी होगी फीस; 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
दो सप्ताह में होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के चांपा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मोबाइल UTS सुविधा, अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा अनरिजर्व टिकट
बिजली चोरी में बरी उपभोक्ता को हाई कोर्ट से झटका, 1.17 लाख लौटाने का आदेश रद्द
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बढ़ी हलचल, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है तारीखों का ऐलान
PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान