जिम में घुसकर आशीर्वाद वैली के अध्यक्ष को दबंग महिला ने जड़ा थप्पड़, एएसपी ने दिया कार्यवाही के निर्देश…देखें वीडियो
जिम में घुसकर कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने । इसमें महिला अपनी बेटी और परिवार के सदस्यों के साथ मारप

जिम में घुसकर आशीर्वाद वैली के अध्यक्ष को दबंग महिला ने जड़ा थप्पड़, एएसपी ने दिया कार्यवाही के निर्देश…देखें वीडियोजिम में घुसकर कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने । इसमें महिला अपनी बेटी और परिवार के सदस्यों के साथ मारप

जिम में घुसकर आशीर्वाद वैली के अध्यक्ष को दबंग महिला ने जड़ा थप्पड़, एएसपी ने दिया कार्यवाही के निर्देश…देखें वीडियोजिम में घुसकर कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने । इसमें महिला अपनी बेटी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर रही है… बिलासपुर : जिम में […]

जिम में घुसकर आशीर्वाद वैली के अध्यक्ष को दबंग महिला ने जड़ा थप्पड़, एएसपी ने दिया कार्यवाही के निर्देश…देखें वीडियो
जिम में घुसकर कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने । इसमें महिला अपनी बेटी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर रही है…


बिलासपुर : जिम में घुसकर आशिर्वाद वैली कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला अपनी बेटी और परिवार के साथ जिम में घुसकर दबंगई करते हुए दिख रही है। वहीं, परिवार के सदस्य गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कॉलोनी के अध्यक्ष ने महिला के बेटे को पटाखे फोड़कर कचरा फैलाने से मना किया था, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने अध्यक्ष से इस तरह का बर्ताव किया। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में किया है। लेकिन, पुलिस इस केस में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के आशीर्वाद वैली का है।

जानकारी के अनुसार नेमेश पांडेय पेशे से टीचर हैं और आशीर्वाद कॉलोनी में रहते हैं। वे आशीर्वाद वैली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं। लिहाजा, कॉलोनी की देखरेख की जिम्मेदारी उनके साथ ही पदाधिकारियों पर है। बीते 27 अक्टूबर को टीचर नेमेश पांडेय कॉलोनी के जिम में थे। उसी समय कॉलोनी की रहने वाली कविता सिंह अपनी बेटी अंशुता सिंह के साथ जिम में घुस गईं और गाली देने लगी। अभी उनके बीच बातचीत चल ही रही थी कि अंशुता सिंह ने नेमेश को थप्पड़ जड दी।

Read More रायपुर में ड्रग्स क्वीन के रसूखदार कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: ईडी की एंट्री से उड़ी रईसजादों और शराब कारोबारियों की नींद, विधायक का बेटा भी रडार पर

इस दौरान कविता सिंह के पति अरविंद सिंह, बेटा हर्ष सिंह और हर्ष के दोस्त भी जिम के अंदर पहुंच गए। उन्होंने नेमेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया और जिम में तोड़फोड़ भी कर दी। नेमेश ने इस घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है।

Read More कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR

मारपीट का CCTV फुटेज भी आया सामने

मारपीट की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवती अंशुता सिंह नेमेश पांडेय को थप्पड़ मारते नजर आ रही हैं। जिम में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने का CCTV फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस इस केस में कार्रवाई नहीं कर रही है।

एडीशनल एसपी बोले, टीआई को दिए गए हैं निर्देश

एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत किया है, जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को अपराध दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए कहा है।

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट
पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन
वन विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत! जंगल में घंटों तड़पता रहा श्रमिक, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Railway Alert: 29 जून तक रायपुर-बिलासपुर समेत 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष
कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन