चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 […]

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार समेत दोनों आयुक्तों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

पहला चरण- 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 21 राज्य में वोटिंग होगी। 102 सीटों पर मतदान होगा।

Read More रायपुर से बस्तर तक हाई अलर्ट: अमित शाह ने लॉन्च की 400 पुलिस गाड़ियां, सुरक्षा-विकास पर बड़ा संदेश

दूसरा चरण- 26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।

Read More चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर

तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट पर मतदान होगा।

चौथा चरण- 13 मई, 96 सीट पर वोटिंग होगी।

पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट पर वोट डाले जाएंगे।

छठवां चरण- 25 मई, 57 सीट पर मतदान होगा।

सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट के लिए वोटिंग होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'