रायपुर ब्रेकिंग: IIIT के हॉस्टल में दिनदहाड़े बड़ी सेंधमारी, 15 छात्रों के लैपटॉप पार, हाई-टेक सुरक्षा की खुली पोल

रायपुर ब्रेकिंग: IIIT के हॉस्टल में दिनदहाड़े बड़ी सेंधमारी, 15 छात्रों के लैपटॉप पार, हाई-टेक सुरक्षा की खुली पोल

नया रायपुर । राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले इलाके 'नया रायपुर' स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। जिस वक्त छात्र अपना भविष्य संवारने के लिए कॉलेज के परीक्षा हॉल में पसीना बहा रहे थे, ठीक उसी वक्त एक शातिर चोर उनके हॉस्टल के कमरों पर हाथ साफ कर रहा था। हॉस्टल से एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ 15 लैपटॉप चोरी होने की इस सनसनीखेज वारदात ने संस्थान के कड़े सुरक्षा दावों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

मजदूर बनकर घुसा और कर दिया बड़ा खेला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात बेहद सुनियोजित थी और शातिर चोर ने बड़े ही इत्मीनान से इसे अंजाम दिया। चोर ने हॉस्टल कैंपस में एंट्री लेने के लिए 'मेंटेनेंस के काम' का बहाना बनाया। चूंकि सभी छात्र एग्जाम देने के लिए कॉलेज गए हुए थे, इसलिए हॉस्टल के गलियारे पूरी तरह से सूने थे। इसी सन्नाटे का फायदा उठाकर इस शातिर ने एक के बाद एक कई कमरों को अपना निशाना बनाया और 15 कीमती लैपटॉप बैग में भरकर आसानी से रफूचक्कर हो गया।

Read More खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए

 

Read More मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रों को दोहरा झटका: मेहनत और डेटा दोनों चोरी

 

इंजीनियरिंग और आईटी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उनका लैपटॉप महज एक मशीन नहीं, बल्कि उनकी सालों की मेहनत का 'बैंक' होता है। एग्जाम के बीचों-बीच लैपटॉप चोरी होने से छात्रों को भारी मानसिक आघात लगा है। इन लैपटॉप्स में उनके जरूरी प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट, रिसर्च डेटा और एग्जाम के नोट्स थे। परीक्षा के तनाव के बीच इस घटना ने छात्रों को दोहरे संकट में डाल दिया है।

CCTV में कैद हुआ शातिर, पुलिस की तलाश तेज

इस दुस्साहसिक वारदात का पता चलते ही IIIT प्रबंधन में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस अज्ञात चोर की करतूत हॉस्टल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध शख्स हॉस्टल के अंदर घूमता और वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। पीड़ित छात्रों और कॉलेज प्रबंधन की ओर से राखी थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

प्रबंधन की सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल

एक राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान में हुई इस चोरी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

  • इतनी हाई-टेक सिक्योरिटी और गार्ड्स की मौजूदगी में एक अनजान शख्स हॉस्टल के कमरों तक कैसे पहुंच गया?
  • क्या मुख्य गेट पर विजिटर रजिस्टर में उसकी एंट्री की गई थी या बिना किसी रोक-टोक के उसे अंदर जाने दिया गया?
  •   जब 15 कमरों के ताले टूटे या खोले गए, तब हॉस्टल वार्डन और वहां तैनात सुरक्षाकर्मी कहां थे?
Tags:

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल