ईडी ने डेढ़ दर्जन कारोबारी-अफसरों से की लंबी पूछताछ, हिरासत में लेने की चर्चा
दिन भर कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल रही तैनात

ईडी ने डेढ़ दर्जन कारोबारी-अफसरों से की लंबी पूछताछ, हिरासत में लेने की चर्चादिन भर कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल रही तैनात

ईडी ने डेढ़ दर्जन कारोबारी-अफसरों से की लंबी पूछताछ, हिरासत में लेने की चर्चादिन भर कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल रही तैनात रायपुर: राजधानी सहित पड़ोसी जिले दुर्ग, बिलासपुर तथा रायगढ़ में ईडी की दो दिनों तक ताबड़तोड़ छापे की कार्यवाही की बाद लंबी पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है। ईडी के सूत्रों […]

ईडी ने डेढ़ दर्जन कारोबारी-अफसरों से की लंबी पूछताछ, हिरासत में लेने की चर्चा
दिन भर कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल रही तैनात

रायपुर: राजधानी सहित पड़ोसी जिले दुर्ग, बिलासपुर तथा रायगढ़ में ईडी की दो दिनों तक ताबड़तोड़ छापे की कार्यवाही की बाद लंबी पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को ईडी के अफसरों ने शराब तथा होटल कालोबार और प्रशासनिक अधिकारियों को लंबी पूछताछ की है। इसके साथ ही ईडी के अफसरों ने जिनके साथ पूछताछ की है। उन्हें कोर्ट में पेश करने को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस बात को देखते हुए कोर्ट में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती रही है।

गौरतलब है, ट्रांसपोर्ट में गड़बड़ी, मनी लांड्रिंग तथा शराब कारोबार में पैसों की गलत तरीके से ट्रांजेक्शन को लेकर ईडी के अफसरों ने मंगलवार तथा बुधवार को तीन दर्जन से ज्यादा ठिकानों में छापे की कार्यवाही की थी। छापे की कार्रवाई में ईडी के अफसरों को शराब कारोबारी तथा अन्य से भारी मात्रा में लेन-देन की कच्चे पेपर हाथ लगने की जानकारी सूत्रों ने दी है। इसी आधार पर ईडी के अफसरों ने सात से आठ लोगों को गुरुवार को ईडी कार्यालय में बुलाकर लंबी पूछताछ की। जिन लोगों को ईडी के अफसरों ने पूछताछ करने के लिए बुलाया था। उन लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पूरे दिन चर्चा जोरों पर रही।

Read More ऑफिस का ‘Bossware’ बना डिजिटल जासूस! कर्मचारियों का निजी डेटा पहुंच रहा Google-Facebook तक

कोर्ट छावनी में रही तब्दील

Read More NJV EXCLUSIVE: बिलासपुर में कोल माफिया के जीसीवी सिंडिकेट पर पुलिस का हथौड़ा, मिक्सिंग से लेकर मर्डर की धमकी तक... डिकोड हुआ पूरा नेक्सस

अफसर कारोबारियों की गिरफ्तारी की खबर के बाद उन्हें अवकाशकालिन कोर्ट में पेश किए जाने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। साथ ही कोर्ट परिसर में के अंदर किसी बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। गुरुवार को अवकाश होने की वजह से कोर्ट में किसी को परेशानी नहीं हुई सामान्य दिन होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता।

20 अफसरों की टीम कर रही पूछताछ

ईडी कार्यलाय में जिन लोगों को पूछताछ करने के लिए तलब किया गया है। उन लोगों से ईडी के 20 सदस्यी टीम अलग-अलग पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सबसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति से ईडी के चार से पांच अफसर पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही उन लोगों के लिखित बयान दर्ज करने की जानकारी सूत्रों ने दी है।

स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम

ईडी अफसरों द्वारा जिन लोगों को कोर्ट में पेश किए जाने की चर्चा थी। उन लोगों को मेडिकल जांच कराने आंबेडकर अस्पताल ले जाने की बजाय अलग से अस्पताल से मेडिकल टीम बुलाकर जांच कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आंबेडकर अस्पताल से मेडिकल टीम ईडी कार्यालय जांच करने के लिए पहुंची थी या नहीं

सभी जगहों पर जांच कंपलीट

सूत्रों के मुताबिक पिछले दो दिनों में ईडी ने जिन लोगों के यहां छापे की कार्रवाई की थी। उन सभी जगहों में छापे की कार्रवाई पूरी हो गई है और अफसरों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात तक बिलासपुर तथा रायगढ़ से टीम के लौटने की जानकारी सूत्रों ने दी है। अफसरों के लौटने के बाद अफसरों द्वारा रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार करने की बात सूत्र बता रहे हैं।

Tags:

Latest News

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत