सीजी बिग ब्रेकिंग: चिप्स में ED को मिला 100 करोड़ रुपयों के अवैध लेन-देन का दस्तावेज, समीर विश्नोई के बैंक खाते में भी बड़ी रकम का सोर्स खंगाल रही ईडी

सीजी बिग ब्रेकिंग: चिप्स में ED को मिला 100 करोड़ रुपयों के अवैध लेन-देन का दस्तावेज, समीर विश्नोई के बैंक खाते में भी बड़ी रकम का सोर्स खंगाल रही ईडी

सीजी बिग ब्रेकिंग: चिप्स में ED को मिला 100 करोड़ रुपयों के अवैध लेन-देन का दस्तावेज, समीर विश्नोई के बैंक खाते में भी बड़ी रकम का सोर्स खंगाल रही ईडी रायपुर/ ED Red In Chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय-ED की जांच में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स में भी एक नया घोटाला फूट सकता है। प्रवर्तन निदेशालय की […]

सीजी बिग ब्रेकिंग: चिप्स में ED को मिला 100 करोड़ रुपयों के अवैध लेन-देन का दस्तावेज, समीर विश्नोई के बैंक खाते में भी बड़ी रकम का सोर्स खंगाल रही ईडी

रायपुर/ ED Red In Chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय-ED की जांच में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स में भी एक नया घोटाला फूट सकता है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने इस सप्ताह कई बार चिप्स के दफ्तर में तलाशी ली है। वहां 100 करोड़ रुपयों से अधिक की अवैध लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं। ऐसे चेक मिले हैं, जिस पर तत्कालीन सीईओ समीर विश्नोई के हस्ताक्षर हैं, लेकिन उनको जारी करने के लिए किसी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

ED Red In Chhattisgarh: ED की ओर से IAS समीर विश्नोई की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए अदालत में जो आवेदन दिया गया था, उसमें इस घोटाले का संकेत हैं। ED की ओर से अदालत को बताया गया है कि 18 अक्टूबर को चिप्स मुख्यालय में तलाशी के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं, उनमें चेक जारी होने से पहले कोई अप्रूवल नहीं लिया गया है, उनको रजिस्टर में भी दर्ज नहीं किया गया है। ऐसा क्याें हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Read More पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार

ED Red In Chhattisgarh: बताया जा रहा है कि समीर विश्नोई के एचडीएफसी बैंक के खाते में बहुत बड़ी रकम जमा है। बार-बार पूछने पर भी समीर उस रकम का स्रोत नहीं बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद ED किसी बड़े़े घोटाले का खुलासा कर सकती है।

Read More शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 

कोयला कारोबारी को भेजे जाते थे दस्तावेज

ED Red In Chhattisgarh: ED की ओर से बताया गया है कि समीर विश्नोई ने स्वीकार किया है कि वे एक कोयला कारोबारी को सरकारी दस्तावेज देते थे। यहां तक कि टेंडर और जीएसटी केस के विवरण भी कारोबारी से साझा किये गये थे। पूछताछ में विश्नोई ने यह नहीं बताया है कि उस कारोबारी से कार्यालय दस्तावेज क्यों साझा किए।

कोयला परिवहन परमिट की ऑनलाइन व्यवस्था खत्म करने का भी अप्रूवल नहीं

ED Red In Chhattisgarh: अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि समीर विश्नोई ने खनिज साधन विभाग का संचालक रहते ही कोयला परिवहन परमिट की जो ऑनलाइन व्यवस्था खत्म की, उसका कोई अप्रूवल नहीं था। शासन स्तर पर ऐसा आदेश जारी करने का कोई निर्देश मौजूद नहीं है। समीर विश्नोई भी यह नहीं बता रहे हैं कि ऐसी अधिसूचना जारी करने के लिए उन्हें किसने निर्देशित किया था। ED इसी दस्तावेज को भ्रष्टाचार का पेंडोरा बॉक्स बता रही है।

क्‍या होता है पेंडोरा बॉक्स जिसका बार बार ईडी में आ रहा जिक्र

ED Red In Chhattisgarh: पंडोरा का बॉक्स ग्रीक पौराणिक कथाओं में एक कहानी है। “बॉक्स” वास्तव में पंडोरा को उपहार-स्वरुप दिया गया था। पंडोरा एक बड़ा जार था जिसमें दुनिया की सभी बुराइयां निहित थीं। जब पंडोरा ने जार को खोला, जार में निहित सभी सामग्री मुक्त हो गई। आज, पंडोरा के बॉक्स को खोलने का अर्थ है बुराइयां पैदा करना, जिसे कभी नष्ट नहीं किया ज सकता। बुराई के इसी प्रतीक को ईडी भ्रष्टाचार का पेंडोरा बॉक्स बता रही है।

Tags:

Latest News

PWD टेंडर घोटाला: दागी कंपनी को 13 करोड़ का ठेका, सवाल..क्या स्मार्ट सिटी का प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होता है? PWD टेंडर घोटाला: दागी कंपनी को 13 करोड़ का ठेका, सवाल..क्या स्मार्ट सिटी का प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होता है?
79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला
CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं
कानून से बच रहा अफसर? रेप केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर नायब तहसीलदार
कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र
शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी