पीएम मोदी को ‘पनौती’ बोल कर क्या फंस गए राहुल गांधी? थाने में अपराध दर्ज करने हुई शिकायत

पीएम मोदी को ‘पनौती’ बोल क्या फंस गए राहुल गांधी? थाने में अपराध दर्ज करने हुई शिकायत जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, मामले में मंगलवार (21 नवंबर) को एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस सांसद राहुल […]

पीएम मोदी को ‘पनौती’ बोल क्या फंस गए राहुल गांधी? थाने में अपराध दर्ज करने हुई शिकायत


जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, मामले में मंगलवार (21 नवंबर) को एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की वकील विनीत जिंदल ने की है। फिलहाल, इस मामले में दिल्ली पुलिस में फिलहाल शिकायत दर्ज करा दी है। मालूम हो कि राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जालौर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को पनौती कहा था।

इससे पहले कांग्रेस सांसद के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और उनसे माफीं मांगने को कहा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘पनौती मोदी’ कहने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उनकी टिप्पणी को ‘शर्मनाक एवं अपमानजनक’ करार देते हुए उनसे माफी की मांग की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये कहा कि ‘ पीएम का मतलब पनौती मोदी’ है। क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द (पनौती) का इस्तेमाल किया। मैच में भारत की हार के बाद से सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड कर रहा है।

Read More CG Naxal Surrender News: 1.19 करोड़ के इनामी 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 18 महिला नक्सली भी शामिल

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी, ‘शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक’ है। प्रसाद ने कहा, ”उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी द्वारा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी।”

Read More CG NEWS: छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं का जाल बेनकाब, खांसी की दवा निकली जाली, मेडिकल संचालक पर FIR

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला