व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  

व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने  मातहतों को हड़काया!   

रायपुर। सोशल मीडिया के इस पारदर्शी दौर में सच को सरकारी फाइलों की धूल में दफ्न करना अब मुमकिन नहीं रहा। इन दिनों जल संसाधन विभाग की गलियों में वायरल हुई व्हाट्सएप चैट जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल रही रही है। एक ऐसा मेसेज , जिसने विभागीय अधिकारियो बाबूओं, ठेकेदारों और कर्मचारियों की रातों की नींद उड़न छु कर दी  है। सन्देशा भेजने वाले  कोई ऐसे वैसे नहीं, बल्कि विभागीय सचिव हैं। लेकिन राष्ट्रीय जगत विजन की तेज नजर में इस संदेश की भाषा शैली किसी जिम्मेदार अधिकारी की कम और एक डरे हुए, घबराए हुए व्यक्ति की हताशा ज्यादा लगती है।

 सुप्रभात GOOD - MORNING से शुरू हुई डर की कहानी

 वायरल हो रहे इस मेसेज का आगाज भले ही GOOD MORNING से होता है, लेकिन इसके भीतर जो जहर और डर भरा है, वह किसी डरावने सपने से कम नहीं। अपने सन्देश में साहब लिखते हैं कि उन्हें CMO (मुख्यमंत्री कार्यालय) से एक फॉरवर्डेड संदेश मिला है, जिसे पढ़कर वह और CMO दोनों "SHOCKED!!!" (हैरान) हैं।

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

इसके बाद शुरू होता है सत्ता की हनक और धमकियों का नंगा नाच। महोदय अपने मातहतों को चेताते हैं कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा इस साजिश" की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

फोन रिकॉर्ड, मैसेज और बैठकों की ट्रैकिंग का खौफ दिखाया जा रहा है। फरमान सुना दिया गया है कि जो भी दोषी होगा, उसे  कड़ी से कड़ी  सजा मिलेगी।

 मगरमच्छ के आंसू SAD होने का ड्रामा

 इस पुरे घटनाक्रम का सबसे चुटकिला हिस्सा वह है, जहां सचिव साहब अचानक मदर टेरेसा की तरह भावुक हो जाते हैं। सर लिखते हैं कि वह बहुत SAD! और निराश हैं कि कैसे विभाग का नमक खाने वाले—वेतन और पेंशन लेने वाले—अधिकारी और ठेकेदार विभाग के ही खिलाफ 'साजिश' रच सकते हैं।

 चोर की दाढ़ी में तिनका: खौफ किसका, घबराहट कैसी?

 हिंदी में एक एक मशहूर मुहावरा है—चोर की दाढ़ी में तिनका । इसका सीधा और साफ़ अर्थ है कि जो व्यक्ति कोई अपराध या गलत काम करता है, वह हमेशा डरा और सहमा रहता है। इस वायरल मैसेज के संदर्भ में इस मुहावरे को रखकर देखिए, पूरी तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी l  पकड़े जाने का खौफ: मैसेज में जिस तरह से पुलिस, एजेंसियों और कॉल ट्रैकिंग का हौवा खड़ा किया गया है, उससे एक चीज तो साफ है कि किसी बड़े भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है। जिस किसी ने भी विभाग के नाम पर लूट खसोट की है, वो अब  डर से कांप रहा है। सचिव महोदय का यह वायरल मैसेज केवल अनुशासन का डंडा नहीं है, बल्कि यह अपने पापों पर पर्दा डालने और सच बोलने वालों की आवाज को बूटों तले कुचलने की भद्दी कोशिश है।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार