50 से अधिक चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, आद्यतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

50 से अधिक चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, आद्यतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर : जिले में बढ़ती चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस ने आद्यतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया । पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आद्यतन चाकूबाजों, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ विशेष रेड एवं चेकिंग अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने चिन्हित अपराधियों के संभावित ठिकानों और निवास स्थानों पर पहुंचकर सघन जांच की । इस दौरान संबंधित लोगों से क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की गई । पुलिस ने स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई ।

अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

चेकिंग के दौरान आद्यतन अपराधियों को स्पष्ट शब्दों में अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई । पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । संदिग्ध गतिविधियों की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई ।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

लगातार निगरानी में रहेंगे चिन्हित अपराधी

बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है । पुलिस का यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसे विशेष चेकिंग अभियान और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रखी जाएगी ।

पुलिस ने आम लोगों से मांगी सहयोग

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता है, नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करता है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें । पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी । पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में चाकूबाजी, नशे के कारोबार और अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी