लीलागर नदी में डूब रहे दो युवक, मोहन केवट और साथियों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लीलागर नदी में डूब रहे दो युवक, मोहन केवट और साथियों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बिलासपुर : मस्तूरी थाना क्षेत्र की चौकी मल्हार अंतर्गत मनाडेरा रोड पर लीलागर नदी पार करते समय मोटरसाइकिल समेत नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर तीन युवाओं ने साहस और मानवता की मिसाल पेश की । संकट की घड़ी में बिना अपनी जान की परवाह किए युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया ।

जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2026 को चकरबेड़ा निवासी गुड़ा टंडन, पिता मोतिया टंडन और दुर्गेश टंडन, पिता मोतिया टंडन लीलागर नदी पार कर रहे थे । इसी दौरान वे मोटरसाइकिल समेत नदी में गिर गए । नदी में तेज बहाव होने के कारण दोनों युवक डूबने लगे । घटना की जानकारी मिलते ही मनाडेरा निवासी मोहन लाल केवट, पिता पचूराम राम, उम्र 24 वर्ष, अपने साथी महेश केवट, निवासी मनाडेरा तथा आदित्य केवट उर्फ करण, निवासी मल्हार के साथ मौके पर पहुंचे । तीनों ने बिना देर किए नदी में फंसे युवकों को बचाने का प्रयास शुरू किया । मोहन लाल केवट और उनके साथियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लकड़ी की सहायता से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया । समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास के कारण दोनों युवकों की जान बच गई ।

एसएसपी ने किया सम्मानित

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

दो युवकों की जान बचाने वाले मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट उर्फ करण को उनके सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान उनके साहस, तत्परता और मानवतापूर्ण कार्य की सराहना की गई ।

Read More Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा

पुलिस विभाग ने कहा कि संकट की स्थिति में बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आना समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है । इन युवाओं का साहस निश्चित रूप से अनुकरणीय और प्रेरणादायी है ।

‘जल मितान’ के रूप में किया जाएगा प्रशिक्षित

पुलिस विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि ऐसे साहसी लोगों को एसडीआरएफ टीम के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर ‘जल मितान’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा । उन्हें आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि नदी या जलभराव जैसी आपात परिस्थितियों में समय रहते लोगों की जान बचाने में मदद मिल सके । लीलागर नदी में दो युवकों की जान बचाने वाले इन तीनों युवाओं की तत्परता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है ।

 

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण