बिलासपुर पुलिस के निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 95 लोगों ने कराया जांच, पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय की पहल

बिलासपुर पुलिस के निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 95 लोगों ने कराया जांच, पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय की पहल

बिलासपुर : पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय, बिलासपुर द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का आयोजन बिलासपुर पुलिस के कप्तान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में किया गया । इस दौरान 95 लोगों ने दांतों की जांच और उपचार संबंधी सुविधा का लाभ लिया ।

शिविर में क्षेत्रपाल मल्टी-स्पेशियलिटी डेंटल क्लिनिक के दंत विशेषज्ञ डॉ आशुतोष क्षेत्रपाल, डॉ कुमुद सिंह, डॉ नेहा सिंह ठाकुर और डॉ सृष्टि पाण्डेय ने लोगों का दंत परीक्षण किया । चिकित्सकों ने दांतों और मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया ।

दांतों की नियमित सफाई की दी सलाह

शिविर के दौरान लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया । चिकित्सकों ने नियमित रूप से दांतों की सफाई करने, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार लेने और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी । बच्चों के दांतों की देखभाल को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी गई । पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करना है ।

अधिकारी और चिकित्सा प्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे । इसके अलावा चिकित्सा प्रतिनिधि कमलेश रामटेके, रणवीर, लखन लाल कश्यप, आदित्य कौशिक और यजुर तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी शिविर में सहयोग किया । बिलासपुर पुलिस ने इस पहल के माध्यम से पुलिस परिवार और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार