फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में फसलों की रखवाली के नाम पर ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। दाढ़ी थाना क्षेत्र के देवगांव (डोकरबेला) में 22 से ज्यादा बंदरों को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना की खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांव में फसलों की रखवाली के लिए कुछ चौकीदार तैनात किए गए थे। आरोप है कि खेतों में पहुंचने वाले बंदरों से फसल को बचाने के लिए चौकीदारों ने कथित तौर पर बंदरों पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में बड़ी संख्या में बंदरों की मौत होने की बात सामने आई है।

खेतों की रखवाली के नाम पर खूनी खेल?

Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि फसल बचाने के लिए बंदरों को भगाने के बजाय उन पर गोली चला दी गई। हालांकि, कितने बंदरों की मौत हुई और गोली किसने चलाई, इसकी वास्तविक तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Read More शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल

उनका कहना है कि बेजुबान वन्यजीवों को इस तरह मारना गंभीर अपराध है और मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने वन्यजीवों की सुरक्षा और खेतों में फसलों को बचाने के तरीकों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा हैं।

Tags:

Latest News

नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी
जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप
ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित
Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस
Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता
पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा