रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद के बीच एक चाचा ने अपनी महज दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में उसके चाचा नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार घटना 8 सितंबर की बताई जा रही है। मृत बच्ची की पहचान दो वर्षीय घुटकू के रूप में हुई है।

प्रेम संबंध के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी नितिन का अपनी भाभी अंकिता के साथ प्रेम संबंध था। 26 अगस्त को नितिन कथित तौर पर अंकिता और उसकी दो साल की बेटी को अपने साथ लेकर घर से चला गया था। इसके बाद दोनों रायपुर में रहने लगे। रायपुर में रहने के दौरान नितिन और अंकिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों 8 सितंबर को वापस घर लौट आए।

Read More वीडियो...मंत्री के PA की दादागिरी: गाड़ी पर टोल बूम गिरा तो बौखलाया, हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी को जड़े 5 थप्पड़

घर लौटते ही भाई और भाभी से विवाद

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

घर वापस आने के बाद नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद शुरू हो गया। इसके कुछ देर बाद उसकी अपनी भाभी अंकिता से भी कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। गुस्से में नितिन ने अंकिता की दो साल की बेटी को उठाकर जलते हुए चूल्हे में डाल दिया। चूल्हे की आग से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया।

हत्या का अपराध दर्ज, आरोपी चाचा गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद कोनी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद, आरोपी और मृत बच्ची की मां के बीच संबंध तथा वारदात से पहले और बाद की पूरी घटनाक्रम को जांच के दायरे में रखा गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags:

Latest News

Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत
CG News: अंग्रेजी शराब में मिलावट के शक ने मचाई खलबली, किराए के मकान से 4409 खाली बोतल-पौवा, हजारों ढक्कन और स्टीकर बरामद
BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला
पोला पर्व आज: बैलों की पूजा से गूंजेगा छत्तीसगढ़, गांव-शहर में दिखेगी लोक परंपरा की झलक
बच्चों के फोन में अश्लील तस्वीरों पर लग सकती है रोक! Apple-Google को करना पड़ सकता है सुरक्षा सिस्टम मजबूत
बहुत गर्म चाय-कॉफी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन
अरपा भैंसाझार बैराज: फ्लड प्रोटेक्शन वाल बहने का मामला,ईई सिद्दीकी को बचाने लीपापोती, ठेकेदार के पत्र से खुला तकनीकी खामी का राज
Bhadrapada Amavasya 2026: सितंबर में दो दिन रहेगी अमावस्या, जानें व्रत, स्नान-दान और तर्पण की सही तारीख