सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम

मुंगेली : जिले के दशरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन दास मोहले समेत तीन लोगों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह की सैर पर निकले तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा

जानकारी के अनुसार दशरंगपुर निवासी अधीन दास मोहले गुरुवार सुबह अपने दो साथियों के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तीनों मुख्य मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान मुंगेली की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल मुंगेली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

अस्पताल पहुंचे विधायक पुन्नूलाल मोहले

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले और उनके समर्थक अस्पताल पहुंचे। अपने भाई की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद दशरंगपुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की हो रही पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, पिकअप वाहन की गति कितनी थी और चालक की क्या भूमिका रही, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Tags:

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल