पेट्रोल पंप लूट का खेल खत्म: बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजिला गैंग

पेट्रोल पंप लूट का खेल खत्म: बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजिला गैंग

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की मुस्तैदी और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ए.सी.सी.यू.) तथा संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें जिसमें एक चोरी की पल्सर भी शामिल है, साथ ही एक देशी कट्टा व कारतूस, धारदार चाकू, 2500 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप लूट की सिलसिलेवार वारदातों पर लगाम लगी है और अंतरजिला अपराध नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

मामला थाना रतनपुर क्षेत्र का है। 11 जनवरी 2026 की रात ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप पर पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन युवकों ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर भुगतान के दौरान रिवॉल्वर जैसे हथियार का डर दिखाकर सेल्समैन बसंत कुमार कैवर्त से करीब 15 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थल सहित आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने बेलतरा क्षेत्र के पास घेराबंदी कर वेद प्रकाश वैष्णो, अभिषेक प्रजापति और कपिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने रतनपुर के अलावा चैतमा (जिला कोरबा) के पेट्रोल पंप और पाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, जिनमें एक चोरी की पल्सर थी, एक देशी कट्टा व कारतूस, धारदार चाकू, 2500 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। मुख्य आरोपी वेद प्रकाश वैष्णो पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं पाली थाना कोरबा में भी इनके विरुद्ध अन्य प्रकरण दर्ज हैं।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार