NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा झरगंवा मोड़ के पास हुआ, जहां तीन युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अंबिकापुर से बतौली लौट रहे थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार, अजय प्रधान उर्फ अज्जू और मुन्ना राम अंबिकापुर से बाइक के जरिए बतौली की ओर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने परिचित राजमोहन को भी बाइक पर साथ बैठा लिया। इसके बाद तीनों युवक एक ही बाइक से घर की तरफ रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे झरगंवा मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। अंधेरा होने के कारण सड़क पर खड़े वाहन को लेकर पर्याप्त दृश्यता नहीं होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में कुनकुरी निवासी मुन्ना राम पैंकरा (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अजय प्रधान उर्फ अज्जू (24) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीसरे घायल राजमोहन (28) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस

ग्रामीणों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 112 में तैनात आरक्षक जितेंद्र सिंह ने भी राहत एवं बचाव में सहयोग किया। हादसे के बाद NH-43 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर जांच
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी और रात के समय वहां पर्याप्त संकेतक या चेतावनी व्यवस्था नहीं होने की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सीतापुर क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है। फिलहाल बतौली पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों, सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े होने की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है।

Tags:

Latest News

Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल
Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार
Ambikapur-Nizamuddin Express: सरगुजा से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी ट्रेन
70 नालों का गंदा पानी... 4 एसटीपी के भरोसे अरपा, हाईकोर्ट: क्या वाकई हो पाएगा पूरा ट्रीटमेंट?
CG High Court: पंचायत कर्मचारियों की पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाएं खारिज; जानिए कोर्ट ने क्या कहा
CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार