छत्तीसगढ़ के जंगलों में दबंगई का शर्मनाक तमाशा: लोरमी राजघराने का बेटा दोस्तों संग हथियार लेकर कोर जोन में मचाया आतंक, फिर वीडियो किया वायरल

छत्तीसगढ़ के जंगलों में दबंगई का शर्मनाक तमाशा: लोरमी राजघराने का बेटा दोस्तों संग हथियार लेकर कोर जोन में मचाया आतंक, फिर वीडियो किया वायरल

मुंगेली: अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के कोर एरिया में चार हथियारबंद युवकों का बेखौफ प्रवेश सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सनसनी बन गया। वीडियो में युवा फायरिंग करते, आग जलाते और दबंग अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अजीत दास (26), अनिकेत मौर्य (27) और विक्रांत वैष्णव (32) शामिल हैं। अजीत दास लोरमी राजघराने का बेटा है और उसके वाहन—टाटा सफारी—का इस्तेमाल वीडियो शूटिंग के लिए किया गया। चारों युवक अक्सर ATR के कोर जोन में घूमते थे, लेकिन इस बार रीलबाजी के चक्कर में फंस गए। एक आरोपी अभी भी फरार है।comp-132-2_1767508005

वीडियो में म्यूजिक और पुलिस सायरन की आवाज भी सुनाई दे रही है। तीनों गिरफ्तार युवकों के पास से दो एयर राइफल और टाटा सफारी वाहन जब्त किया गया है। वीडियो के मुताबिक, युवक ने यहां तक कि जांच नाके पर भी फायरिंग की।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

प्रतिक्रिया और कार्रवाई 
वन्यजीव प्रेमी और आम लोग इस बेशर्मी पर गुस्से में हैं, क्योंकि जंगलों में दबंगई की यह हद हैरान कर देने वाली है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन सवाल यह है कि कैसे हथियारबंद युवक कोर जोन तक आसानी से पहुंच गए।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

इस घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। एक बैरियर गार्ड को हटाया गया और एक रेंजर को नोटिस जारी किया गया, लेकिन क्या यही काफी है? सुरक्षा की सारी व्यवस्था ध्वस्त नजर आती है। स्थिति अभी भी चिंताजनक है, अधिकारियों की जांच जारी है, गिरफ्तार आरोपियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, और ATR की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर समीक्षा शुरू हो गई है। सवाल यह है कि क्या जंगल और वहां के वन्यजीव अब भी सुरक्षित हैं, या दबंग युवकों की यह बेखौफ हरकत नई आदत बन जाएगी?

Tags:

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश