देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। शराब से भरे संदिग्ध ट्रक को पकड़ने के लिए पीछा कर रही पुलिस टीम के एक थाना प्रभारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 6.59.08 PM

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से अवैध शराब से भरा एक ट्रक आ रहा है। यह ट्रक इंदौर के रास्ते गुजरात जाने वाला था। सूचना मिलते ही देवास के एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें गठित की थीं। इन टीमों में कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस की अलग-अलग टीमें ट्रक का पीछा कर रही थीं। इसके साथ ही संभावित रास्तों पर नाकाबंदी भी की गई थी।

Read More सिस्टम की बड़ी नाकामी: प्रदेश के 29 हजार टीबी मरीजों की 'पोषण राशि' अटकी, 4 महीने से नहीं मिला एक भी रुपया

ट्रक रोकने के दौरान हुई कहासुनी

बताया जा रहा है कि हरदा-नेमावर हाईवे पर संदिग्ध ट्रक का चालक पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चालक ने ट्रक लेकर मौके से भागने की कोशिश की।

Read More कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ट्रक के अचानक आगे बढ़ने से थाना प्रभारी दिलीप पुरी नीचे गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

2007 बैच के उप निरीक्षक थे दिलीप पुरी

दिलीप पुरी पुलिस विभाग में 2007 बैच के उप निरीक्षक थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले वह इंदौर के हीरा नगर और चंदन नगर थानों में भी पदस्थ रह चुके थे। वर्तमान में वह देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उनकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। देवास एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक थाना प्रभारी के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक का नंबर एमपी 43 एच 4786 बताया गया है। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब तस्करी के इस नेटवर्क में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। इसके अलावा देवास के कुछ तस्करों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जब्त शराब की मात्रा, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी और गुजरात तक पहुंचाने की योजना में कौन-कौन शामिल था।

इस घटना ने एक बार फिर अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के सामने आने वाले जोखिम को उजागर किया है। ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

Tags:

Latest News

ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद
देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, खमतराई में 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज
कांकेर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, धमतरी से आरोपी गिरफ्तार; किशोरी सकुशल बरामद
तबादलों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, छह महीने तक नहीं बदले जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमन साहू की मौत के बाद हंगामा, कुरेली के 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई
राज्योत्सव में रेलवे का जलवा, ट्रेन चलाने से लेकर VR गेम तक का रोमांच, SECR के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान
रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है
स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़ में दो हाथियों का आतंक, 6 महीने में 14 लोगों की मौत, सूरजपुर-बलरामपुर सीमा पर दो ग्रामीणों को कुचलकर मारा